पीएम किसान योजना: राजस्थान के 66 लाख से अधिक किसानों के लिए खुशखबरी, 2 हजार की किस्त पर आई बड़ी खबर

पीएम किसान योजना: राजस्थान के 66 लाख से अधिक किसानों के लिए खुशखबरी, 2 हजार की किस्त पर आई बड़ी खबर

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में हर चार महीने पर 2,000 रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाती है।

हालांकि, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अभी तक 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किस्त फरवरी 2026 के अंत या मार्च की शुरुआत में जारी हो सकती है। इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में भेजी गई थी।

योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है, जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है। लाभ पाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है और ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा होना जरूरी है, जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे जल्द इसे पूरा कर लें, वरना किस्त अटक सकती है। किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना भुगतान स्टेटस भी जांच सकते हैं।

कब आएगी 22वीं किस्त? (संभावित तारीख)

फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह या मार्च 2026 के शुरुआती दिनों में।
पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी।
नियमतः हर 4 महीने में किस्त आती है, इसलिए होली के आसपास राजस्थान के किसानों को यह सौगात मिल सकती है।

राजस्थान के किसानों के लिए जरूरी गाइडलाइन

राजस्थान के 66 लाख किसानों में से कई ऐसे हैं, जिनकी किस्त तकनीकी कारणों से अटक जाती है। योजना का लाभ निरंतर पाने के लिए इन 3 चीजों का अपडेट होना अनिवार्य है।

e-KYC (ई-केवाईसी): इसके बिना पैसा खाते में नहीं आएगा।
Land Seeding (भूमि सत्यापन): आपकी जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए।
Aadhaar Linking: आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल्ड होना चाहिए।

राजस्थान के किसान घर बैठे कैसे चेक करें स्टेटस?

स्टेप 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर ‘Know Your Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, अगर नंबर नहीं पता, तो मोबाइल नंबर से सर्च करें।
स्टेप 4: कैप्चा कोड भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
स्टेप 5: यहां देखें कि आपके स्टेटस में ‘e-KYC’ और ‘Land Seeding’ के आगे YES लिखा है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *