PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 22वीं किस्त को लेकर आई बड़ी जानकारी? जानें कब होगी जारी

PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 22वीं किस्त को लेकर आई बड़ी जानकारी? जानें कब होगी जारी

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं। भारत सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में हर किस्त के रूप में 2,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है।

नाम नहीं तो पैसे नहीं

अगर आपका नाम लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में नहीं है, तो 22वीं किस्त आपके खाते में नहीं आएगी। सरकार हर किस्त से पहले सूची अपडेट करती है। कई बार अधूरी e-KYC, गलत जानकारी या दस्तावेज़ों की कमी के कारण नाम सूची से हट सकता है। इसलिए समय रहते अपना नाम जरूर चेक करें।

22वीं किस्त कब आएगी?

सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ₹2,000 की किस्त होली से पहले किसानों के खातों में आ सकती है। बताया जा रहा है कि कृषि मंत्रालय ने इसकी तैयारी भी कर ली है।

ऐसे चेक करें अपना नाम

लाभार्थी सूची देखना बहुत आसान है:

  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in  पर जाएं
  •  होमपेज पर Beneficiary List पर क्लिक करें
  • अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें
  • फिर Get Report पर क्लिक करें
  • आपके गांव की पूरी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी; उसमें अपना नाम देखें

इसी वेबसाइट पर आप भुगतान की स्थिति और e-KYC भी चेक कर सकते हैं।

ऑफलाइन भी मिल जाएगी मदद

अगर ऑनलाइन देखने में परेशानी हो, तो किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। वहीं e-KYC और आधार अपडेट भी कराया जा सकता है।

9 करोड़ लोगों के खातों में आए पैसे

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 21वीं किस्त में देशभर के लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में ₹2,000-₹2,000 भेजे गए थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल करीब ₹18,000 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *