PM से सम्मानित डबवाली के बच्चे पर रेप का आरोप:युवती बोलीं- जबरन संबंध बनाए; परिजनों ने शादी का हवाला देकर कराया चुप

हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की गई, और जबरन रेप भी किया गया। उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप भी लगाया है। इच्छा के विरुद्ध कई बार संबंध बनाए पीड़िता के अनुसार, वह 25 जून 2025 को 19 वर्षीय तनिश सेठी के साथ लिखित सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान तनिश और उसके माता-पिता ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार संबंध बनाए गए। जब युवती ने तनिश के माता-पिता से शिकायत की, तो उन्होंने शादी का हवाला देकर उसे चुप रहने को कहा। विरोध करने पर की मारपीट पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे अपमानित किया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर कपिल अहलावत ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित युवती के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीएम से मिला था राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उल्लेखनीय है कि आरोपी तनिश सेठी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। डबवाली उपमंडल से 10वीं कक्षा के छात्र तनिश उन 29 बच्चों में शामिल थे, जिन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह सम्मान मिला था। विजेताओं को एक लाख रुपए, मेडल और ब्लॉकचेन तकनीक से डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए गए थे। इस अवसर पर स्थानीय लघु सचिवालय में उपायुक्त अनीश यादव, तनिश के पिता अजय, माता सरीना रानी और बड़े भाई सत्यम भी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *