पीएम घर मुफ्त बिजली योजना शिविर आयोजित:चोरौत में 105 आवेदन मिले, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

पीएम घर मुफ्त बिजली योजना शिविर आयोजित:चोरौत में 105 आवेदन मिले, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

चोरौत प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत सब-स्टेशन परिसर में केंद्र सरकार की पीएम घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लाभुक परिवारों ने भाग लिया और योजना की जानकारी प्राप्त कर आवेदन जमा किए। कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कनीय अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को निःशुल्क सोलर पैनल उपलब्ध कराना है। कुटीर ज्योति योजना के माध्यम से ग्रामीण और वंचित परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़कर स्वच्छ, सस्ती और स्थायी बिजली प्रदान की जाएगी।

पीएम घर मुफ्त बिजली योजना से बिल कम आएगा उन्होंने बताया कि इससे न केवल घरेलू विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, बल्कि बिजली बिल के बोझ से भी राहत मिलेगी। प्राप्त आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभुकों को चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा। कनीय अभियंता ने क्षेत्र के सभी पात्र परिवारों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं। शिविर में उपस्थित कर्मियों ने लोगों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मानदंड और सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। यह भी बताया गया कि सौर ऊर्जा प्रणाली से घरों में पंखा, बल्ब और मोबाइल चार्जिंग जैसे आवश्यक उपकरण चलाए जा सकेंगे। इस अवसर पर कार्यपालक सहायक चंद्र कुमार चौबे, मानव बल सुनील कुमार, सुशील कुमार, दीनबन्धु कुमार और सुमन लाल कर्ण सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। चोरौत प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत सब-स्टेशन परिसर में केंद्र सरकार की पीएम घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लाभुक परिवारों ने भाग लिया और योजना की जानकारी प्राप्त कर आवेदन जमा किए। कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कनीय अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को निःशुल्क सोलर पैनल उपलब्ध कराना है। कुटीर ज्योति योजना के माध्यम से ग्रामीण और वंचित परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़कर स्वच्छ, सस्ती और स्थायी बिजली प्रदान की जाएगी।

पीएम घर मुफ्त बिजली योजना से बिल कम आएगा उन्होंने बताया कि इससे न केवल घरेलू विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, बल्कि बिजली बिल के बोझ से भी राहत मिलेगी। प्राप्त आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभुकों को चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा। कनीय अभियंता ने क्षेत्र के सभी पात्र परिवारों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं। शिविर में उपस्थित कर्मियों ने लोगों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मानदंड और सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। यह भी बताया गया कि सौर ऊर्जा प्रणाली से घरों में पंखा, बल्ब और मोबाइल चार्जिंग जैसे आवश्यक उपकरण चलाए जा सकेंगे। इस अवसर पर कार्यपालक सहायक चंद्र कुमार चौबे, मानव बल सुनील कुमार, सुशील कुमार, दीनबन्धु कुमार और सुमन लाल कर्ण सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *