कटिहार में पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम एवं पूर्वोत्तर के लोगों को दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं की सौगात दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने असम के कलियाबर से वर्चुअल माध्यम से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह अवसर इसलिए भी खास रहा क्योंकि पहली बार पूर्वोत्तर क्षेत्र से नॉन-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। डिब्रूगढ़-गोमती नगर और कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिन दो ट्रेनों का उद्घाटन किया गया है, उनमें डिब्रूगढ़–गोमती नगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस और कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें असम और पूर्वोत्तर को देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों से सीधे जोड़ेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में कई दिग्गज मौजूद कलियाबर में आयोजित वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय विदेश एवं वस्त्र मंत्रालय के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा तथा एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चैतन्य श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।वहीं कामाख्या स्टेशन पर असम सरकार के कैबिनेट मंत्री चंद्र मोहन पटवारी और लोकसभा सांसद बिजुली कलिता मेधी, जबकि डिब्रूगढ़ में कैबिनेट मंत्री प्रशांत फुकन और राज्यसभा सांसद रामेश्वर तेली की उपस्थिति रही। उत्तर भारत से मजबूत होगा पूर्वोत्तर का संपर्क नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं असम को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख गंतव्यों से जोड़ेंगी। इससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को सीधा और किफायती आवागमन का लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों से लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी को उल्लेखनीय मजबूती मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं अमृत भारत ट्रेनें अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को यात्री सुविधा, सुरक्षा और किफायती यात्रा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इनमें आधुनिक कोच, बेहतर राइडिंग क्वालिटी और यात्री-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे आम नागरिकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा और अधिक सहज और आरामदायक बन सकेगी। अलग-अलग क्षेत्रों को मिलेगा विशेष लाभ डिब्रूगढ़–गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस ऊपरी असम को उत्तर भारत के प्रमुख शैक्षणिक, चिकित्सीय और वाणिज्यिक केंद्रों से जोड़ेगी। वहीं कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी को हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के औद्योगिक व प्रशासनिक केंद्रों से बेहतर संपर्क प्रदान करेगी। मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव से सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। कटिहार होकर चलेगी दोनों ट्रेनें, सीमांचल को राहत इन दोनों नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन कटिहार के रास्ते किया जाएगा, जिससे सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रविवार की रात करीब 10:30 बजे कामाख्या–रोहतक उद्घाटन स्पेशल अमृत भारत एक्सप्रेस कटिहार स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। कटिहार स्टेशन पर रहा उत्सव जैसा माहौल कटिहार स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद, विधायक के साथ डीआरएम किरेंद्र नरह, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, डीसीएम संगीता मीणा सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सोमवार को ट्रेन संख्या 05949 डिब्रूगढ़–गोमती नगर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के दोपहर 2:00 बजे कटिहार पहुंचने की सूचना है। नए साल की शुरुआत में यात्रियों को बड़ी सौगात गौरतलब है कि नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही कटिहार होकर अलग-अलग दिशाओं में तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। इससे यात्रियों में खासा उत्साह और खुशी देखी जा रही है। रेलवे का मानना है कि ये ट्रेनें न केवल दूरी को पाटेंगी, बल्कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति को भी नई गति देंगी। कटिहार में पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम एवं पूर्वोत्तर के लोगों को दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं की सौगात दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने असम के कलियाबर से वर्चुअल माध्यम से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह अवसर इसलिए भी खास रहा क्योंकि पहली बार पूर्वोत्तर क्षेत्र से नॉन-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। डिब्रूगढ़-गोमती नगर और कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिन दो ट्रेनों का उद्घाटन किया गया है, उनमें डिब्रूगढ़–गोमती नगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस और कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें असम और पूर्वोत्तर को देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों से सीधे जोड़ेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में कई दिग्गज मौजूद कलियाबर में आयोजित वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय विदेश एवं वस्त्र मंत्रालय के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा तथा एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चैतन्य श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।वहीं कामाख्या स्टेशन पर असम सरकार के कैबिनेट मंत्री चंद्र मोहन पटवारी और लोकसभा सांसद बिजुली कलिता मेधी, जबकि डिब्रूगढ़ में कैबिनेट मंत्री प्रशांत फुकन और राज्यसभा सांसद रामेश्वर तेली की उपस्थिति रही। उत्तर भारत से मजबूत होगा पूर्वोत्तर का संपर्क नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं असम को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख गंतव्यों से जोड़ेंगी। इससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को सीधा और किफायती आवागमन का लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों से लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी को उल्लेखनीय मजबूती मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं अमृत भारत ट्रेनें अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को यात्री सुविधा, सुरक्षा और किफायती यात्रा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इनमें आधुनिक कोच, बेहतर राइडिंग क्वालिटी और यात्री-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे आम नागरिकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा और अधिक सहज और आरामदायक बन सकेगी। अलग-अलग क्षेत्रों को मिलेगा विशेष लाभ डिब्रूगढ़–गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस ऊपरी असम को उत्तर भारत के प्रमुख शैक्षणिक, चिकित्सीय और वाणिज्यिक केंद्रों से जोड़ेगी। वहीं कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी को हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के औद्योगिक व प्रशासनिक केंद्रों से बेहतर संपर्क प्रदान करेगी। मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव से सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। कटिहार होकर चलेगी दोनों ट्रेनें, सीमांचल को राहत इन दोनों नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन कटिहार के रास्ते किया जाएगा, जिससे सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रविवार की रात करीब 10:30 बजे कामाख्या–रोहतक उद्घाटन स्पेशल अमृत भारत एक्सप्रेस कटिहार स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। कटिहार स्टेशन पर रहा उत्सव जैसा माहौल कटिहार स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद, विधायक के साथ डीआरएम किरेंद्र नरह, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, डीसीएम संगीता मीणा सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सोमवार को ट्रेन संख्या 05949 डिब्रूगढ़–गोमती नगर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के दोपहर 2:00 बजे कटिहार पहुंचने की सूचना है। नए साल की शुरुआत में यात्रियों को बड़ी सौगात गौरतलब है कि नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही कटिहार होकर अलग-अलग दिशाओं में तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। इससे यात्रियों में खासा उत्साह और खुशी देखी जा रही है। रेलवे का मानना है कि ये ट्रेनें न केवल दूरी को पाटेंगी, बल्कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति को भी नई गति देंगी।


