दर्शन साह महाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम:कटिहार में हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की भाषा बनाने का लिया संकल्प

दर्शन साह महाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम:कटिहार में हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की भाषा बनाने का लिया संकल्प

कटिहार के दर्शन साह महाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा बनाने का संकल्प लिया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार ने कहा कि हिंदी को ज्ञान-विज्ञान की भाषा बनाना चाहिए, जिससे यह विश्व स्तर पर स्थापित हो सके। उन्होंने हिंदी के सामने चुनौतियों का उल्लेख करते हुए विज्ञान के लिए हिंदी की पारिभाषिक शब्दावली विकसित करने पर जोर दिया। विश्व हिंदी दिवस के आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्व हिंदी दिवस के आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दिन केवल हिंदी की प्रशंसा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें यह समझना होगा कि हम हिंदी के माध्यम से क्या कर सकते हैं और क्या कर रहे हैं। आपसी संबंधों पर प्रकाश डालते हुए अपनी कविता का पाठ किया मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) कामेश्वर पंकज ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी भाषी जब आर्थिक रूप से संपन्न होंगे, तभी हिंदी संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा बन पाएगी। प्रसिद्ध शायर और जी. एल. एम. महाविद्यालय, बनमंखी के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद भारतीय ने हिंदी-उर्दू के आपसी संबंधों पर प्रकाश डालते हुए अपनी कविता का पाठ किया। पूरे भारत में हिंदी भाषा का प्रयोग इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. मदन झा ने बताया कि पूरे भारत में हिंदी भाषा का प्रयोग होता है, लेकिन राजनीतिक कारणों से दक्षिण भारत में इसका विरोध होता है। उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनवर इरोज ने भी हिंदी-उर्दू के संबंधों पर बात की और हिंदी को भारत की शान बताया। छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्नातकोत्तर निबंध प्रतियोगिता में अनुपमा कुमारी ने प्रथम, रिया राज भारती ने द्वितीय और दिपाली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्नातक निबंध प्रतियोगिता में शिवम कुमार प्रथम, लक्ष्मण कुमार द्वितीय और नेहा कुमारी तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मण कुमार को प्रथम, शिवम कुमार को द्वितीय और नेहा कुमारी को तृतीय स्थान मिला। कटिहार के दर्शन साह महाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा बनाने का संकल्प लिया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार ने कहा कि हिंदी को ज्ञान-विज्ञान की भाषा बनाना चाहिए, जिससे यह विश्व स्तर पर स्थापित हो सके। उन्होंने हिंदी के सामने चुनौतियों का उल्लेख करते हुए विज्ञान के लिए हिंदी की पारिभाषिक शब्दावली विकसित करने पर जोर दिया। विश्व हिंदी दिवस के आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्व हिंदी दिवस के आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दिन केवल हिंदी की प्रशंसा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें यह समझना होगा कि हम हिंदी के माध्यम से क्या कर सकते हैं और क्या कर रहे हैं। आपसी संबंधों पर प्रकाश डालते हुए अपनी कविता का पाठ किया मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) कामेश्वर पंकज ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी भाषी जब आर्थिक रूप से संपन्न होंगे, तभी हिंदी संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा बन पाएगी। प्रसिद्ध शायर और जी. एल. एम. महाविद्यालय, बनमंखी के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद भारतीय ने हिंदी-उर्दू के आपसी संबंधों पर प्रकाश डालते हुए अपनी कविता का पाठ किया। पूरे भारत में हिंदी भाषा का प्रयोग इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. मदन झा ने बताया कि पूरे भारत में हिंदी भाषा का प्रयोग होता है, लेकिन राजनीतिक कारणों से दक्षिण भारत में इसका विरोध होता है। उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनवर इरोज ने भी हिंदी-उर्दू के संबंधों पर बात की और हिंदी को भारत की शान बताया। छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्नातकोत्तर निबंध प्रतियोगिता में अनुपमा कुमारी ने प्रथम, रिया राज भारती ने द्वितीय और दिपाली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्नातक निबंध प्रतियोगिता में शिवम कुमार प्रथम, लक्ष्मण कुमार द्वितीय और नेहा कुमारी तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मण कुमार को प्रथम, शिवम कुमार को द्वितीय और नेहा कुमारी को तृतीय स्थान मिला।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *