क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प

भास्कर न्यूज | हजारीबाग नगर निकाय चुनाव को लेकर महापौर प्रत्याशी विकास कुमार राणा ने अपना जन प्रतिबद्धता पत्र जारी करते हुए शहर के समग्र विकास का रोडमैप जनता के सामने रखा है। उन्होंने इसे पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और योजनाबद्ध नगर प्रशासन की दिशा में ठोस पहल बताया। जारी घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शहर में सीसीटीवी का अधिष्ठापन एवं जोन आधारित मॉनिटरिंग की व्यवस्था का वादा किया गया है साथ ही फुटपाथ दुकानदारों के लिए समुचित व्यवस्था कर उनकी रोजमर्रा की आजीविका में किसी प्रकार की बाधा न आने देने की बात कही गई है। शहर की नालियों की समुचित सफाई और प्रबंधन, सदर अस्पताल के सामने बहुंजिला इमारत बनाकर पार्किंग जोन तथा फुटपाथ दुकानदारों को दुकान आवंटन की योजना भी प्रमुख बिंदुओं में शामिल है। विकास कुमार राणा ने कहा कि हजारीबाग के बढ़ते विस्तार और जनसंख्या घनत्व को देखते हुए आगामी 50 वर्षों की आवश्यकता के अनुरूप आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का आश्वासन भी उन्होंने दिया। घोषणा पत्र में विद्यार्थियों के लिए वाई-फाई युक्त उन्नत लाइब्रेरी, 24 घंटे कार्यरत हेल्पलाइन नंबर, प्रत्येक वार्ड पार्षद को बिना भेदभाव पूर्ण सहयोग, नगर निगम कार्यालय में बेहतर कार्यप्रणाली और अफसरशाही पर अंकुश लगाने का संकल्प शामिल है। बंद पड़े रिंग रोड की बाधाओं को दूर कर उसे पूर्ण कराने तथा निगम कार्यालय में महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुविधा देने की बात भी कही गई है। शहर में जगह-जगह शौचालय निर्माण का वादा भी किया गया है। पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त निगम के लक्ष्य के तहत उन्होंने हजारीबाग को पुनः हजार बागों का शहर के रूप में स्थापित करने, सभी उद्यानों के सौंदर्यीकरण एवं फव्वारा युक्त लाइटिंग की व्यवस्था, हजारीबाग झील तथा अन्य तालाबों के जीर्णोद्धार, प्रत्येक वार्ड में बिजली की अंडरग्राउंड केबलिंग और सोलर लाइट अधिष्ठापन का संकल्प दोहराया। भास्कर न्यूज | हजारीबाग नगर निकाय चुनाव को लेकर महापौर प्रत्याशी विकास कुमार राणा ने अपना जन प्रतिबद्धता पत्र जारी करते हुए शहर के समग्र विकास का रोडमैप जनता के सामने रखा है। उन्होंने इसे पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और योजनाबद्ध नगर प्रशासन की दिशा में ठोस पहल बताया। जारी घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शहर में सीसीटीवी का अधिष्ठापन एवं जोन आधारित मॉनिटरिंग की व्यवस्था का वादा किया गया है साथ ही फुटपाथ दुकानदारों के लिए समुचित व्यवस्था कर उनकी रोजमर्रा की आजीविका में किसी प्रकार की बाधा न आने देने की बात कही गई है। शहर की नालियों की समुचित सफाई और प्रबंधन, सदर अस्पताल के सामने बहुंजिला इमारत बनाकर पार्किंग जोन तथा फुटपाथ दुकानदारों को दुकान आवंटन की योजना भी प्रमुख बिंदुओं में शामिल है। विकास कुमार राणा ने कहा कि हजारीबाग के बढ़ते विस्तार और जनसंख्या घनत्व को देखते हुए आगामी 50 वर्षों की आवश्यकता के अनुरूप आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का आश्वासन भी उन्होंने दिया। घोषणा पत्र में विद्यार्थियों के लिए वाई-फाई युक्त उन्नत लाइब्रेरी, 24 घंटे कार्यरत हेल्पलाइन नंबर, प्रत्येक वार्ड पार्षद को बिना भेदभाव पूर्ण सहयोग, नगर निगम कार्यालय में बेहतर कार्यप्रणाली और अफसरशाही पर अंकुश लगाने का संकल्प शामिल है। बंद पड़े रिंग रोड की बाधाओं को दूर कर उसे पूर्ण कराने तथा निगम कार्यालय में महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुविधा देने की बात भी कही गई है। शहर में जगह-जगह शौचालय निर्माण का वादा भी किया गया है। पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त निगम के लक्ष्य के तहत उन्होंने हजारीबाग को पुनः हजार बागों का शहर के रूप में स्थापित करने, सभी उद्यानों के सौंदर्यीकरण एवं फव्वारा युक्त लाइटिंग की व्यवस्था, हजारीबाग झील तथा अन्य तालाबों के जीर्णोद्धार, प्रत्येक वार्ड में बिजली की अंडरग्राउंड केबलिंग और सोलर लाइट अधिष्ठापन का संकल्प दोहराया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *