BCCI New Guidelines for IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। इसमें बताया गया है कि आईपीएल टीमें क्या कर सकती हैं और क्या नहीं कर सकती है।
BCCI New Guidelines for IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए सभी टीम मैनेजर को एक नोट भेजा है, जिसमें टूर्नामेंट के लिए नई गाइडलाइन का जिक्र है। इसमें कहा गया है कि खिलाड़ियों को टीम बस में ही स्टेडियम जाना होगा। टीम बस में वह अपने परिवार को साथ नहीं रख सकते हैं, हालांकि उनके परिवार या दोस्त अलग गाडि़यों में आ सकते हैं। इसके साथ ही आईपीएल टीमों को मैच के दिनों में प्रैक्टिस सेशन करने पर भी रोक लगाई गई है। प्रैक्टिस के दौरान टीमों को प्रैक्टिस एरिया में दो नेट और मेन स्क्वायर पर रेंज-हिटिंग के लिए एक साइड विकेट दिया जाएगा। जैसे वानखेड़े स्टेडियम में अगर दोनों टीमें एक ही समय पर प्रैक्टिस करती हैं, तो उनको अलग-अलग दो विकेट मिलेंगे।
क्या करें और क्या न करें?
- किसी भी ओपन नेट सेशन की अनुमति नहीं होगी।
- अगर कोई टीम जल्दी प्रैक्टिस खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम उसके लिए तय किए गए विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकती।
- मैच के दिनों में मेन स्क्वायर पर कोई भी फिटनेस टेस्ट करने की अनुमति नहीं होगी।
- प्रैक्टिस के दिनों में खिलाड़ियों को टीम बस से ही स्टेडियम जाना होगा, हालांकि टीमें दो बैच में बंट सकती हैं।
- खिलाड़ियों को अपने परिवार वालों से अलग जाना होगा, जबकि परिवार और दोस्त अलग गाड़ियों में आ सकते हैं और हॉस्पिटैलिटी एरिया से मैच देख सकते हैं।
मैच के दिन इन नियमों का करना होगा पालन
- खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे हिटिंग नेट होने के बावजूद गेंदों को एलईडी बोर्ड पर न मारें।
- खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ एलईडी बोर्ड के सामने नहीं बैठ सकते। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के लिए तौलिए और पानी की बोतलों के साथ बैठने की खास जगह तय की जाएगी।
- खिलाड़ियों को ऑरेंज और पर्पल कैप पहननी होगी, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें कम से कम पहले दो ओवरों के लिए ये कैप पहननी होंगी, ताकि ब्रॉडकास्टर उन्हें कैमरे में कैद कर सकें।
- मैच के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन के दौरान बिना आस्तीन वाली जर्सी और चप्पल पहनना मना है। पहली बार नियम तोड़ने पर चेतावनी दी जाएगी और दूसरी बार नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
Sports – Patrika | CMS


