मधेपुरा में महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग-2026’:संत अवध कीर्ति मैदान में दौड़ प्रतियोगिता, तीन आयु वर्ग की खिलाड़ी लेंगी हिस्सा

मधेपुरा में महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग-2026’:संत अवध कीर्ति मैदान में दौड़ प्रतियोगिता, तीन आयु वर्ग की खिलाड़ी लेंगी हिस्सा

मधेपुरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 8 मार्च को ‘अस्मिता लीग-2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (माय भारत) तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में माय भारत मधेपुरा की उप निदेशक हुस्न जहां ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्मिता लीग के तहत देश के 250 जिलों में महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का निर्देश मिला है। विभिन्न प्रखंडों से महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी
इसी कड़ी में मधेपुरा जिले में भी यह आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 8 मार्च को सुबह 10 बजे से संत अवध कीर्ति खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं होंगी
अस्मिता लीग के अंतर्गत तीन आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें अंडर-13, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं होंगी। एथलेटिक्स के तहत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना
उप निदेशक हुस्न जहां ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उनकी शारीरिक क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को आगे लाने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित होंगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए खेलो इंडिया के कोच रामानुज को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो प्रतियोगिता के आयोजन और तकनीकी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व निवाई नीतीश कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे। उन्होंने जिले की अधिक से अधिक महिला प्रतिभागियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मधेपुरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 8 मार्च को ‘अस्मिता लीग-2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (माय भारत) तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में माय भारत मधेपुरा की उप निदेशक हुस्न जहां ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्मिता लीग के तहत देश के 250 जिलों में महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का निर्देश मिला है। विभिन्न प्रखंडों से महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी
इसी कड़ी में मधेपुरा जिले में भी यह आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 8 मार्च को सुबह 10 बजे से संत अवध कीर्ति खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं होंगी
अस्मिता लीग के अंतर्गत तीन आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें अंडर-13, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं होंगी। एथलेटिक्स के तहत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना
उप निदेशक हुस्न जहां ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उनकी शारीरिक क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को आगे लाने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित होंगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए खेलो इंडिया के कोच रामानुज को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो प्रतियोगिता के आयोजन और तकनीकी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व निवाई नीतीश कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे। उन्होंने जिले की अधिक से अधिक महिला प्रतिभागियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *