शाजापुर के खिलाड़ियों का खेलो एमपी यूथ गेम्स में चयन:संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे आठ खिलाड़ी; मोहन बड़ोदिया में हुआ सम्मान

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में बुधवार शाम ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ के लिए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। आठ खिलाड़ियों का हुआ चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मोहन बड़ोदिया से कुल आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें योग प्रतियोगिता में तीन बालिकाएं शामिल हैं। वहीं फुटबॉल में दो बालक और तीन बालिकाओं का चयन किया गया है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को हार पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। सभी वक्ताओं ने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन करने का आग्रह किया। यह रहे उपस्थित इस मौके पर वल्लभ रूपारिया कक्कू, दीपिका पाटीदार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संगीता मुजाल्दे, नीलेश राठौर, सोनू बैरागी, कुलदीप सोनी, कृष्ण राठौर, गौरव डांगरा, आनंद पटेल, कोच दीपक शर्मा, पुजारी शांतिलाल और नितिन शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *