स्पेशल ओलिंपिक भारत में जुटे देशभर के खिलाड़ी:रोहतक में सीएम नायब सैनी आज करेंगे उद्घाटन, डॉ. मल्लिका नड्डा करेंगी अध्यक्षता

स्पेशल ओलिंपिक भारत में जुटे देशभर के खिलाड़ी:रोहतक में सीएम नायब सैनी आज करेंगे उद्घाटन, डॉ. मल्लिका नड्डा करेंगी अध्यक्षता

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में स्पेशल ओलिंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ आज किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की धर्मपत्नी व स्पेशल ओलिंपिक भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा करेंगी, जबकि मुख्यातिथि के रूप में सीएम नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। स्पेशल ओलिंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में देशभर के 26 राज्यों से 397 खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, खिलाड़ियों के साथ 150 कोच आए हुए हैं। चैंपियनशिप के दौरान 13 खेलों में प्रतिभागी शामिल होंगे। चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों के लिए हेल्थ चेकअप शिविर व कल्चरल नाइट का आयोजन भी किया जाएगा। चैंपियनशिप के दौरान ये 13 खेल होंगे आयोजित
स्पेशल ओलिंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के दौरान 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3 हजार मीटर व 5 हजार मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही रिले दौड़, लांग जम्प, स्टैंडिंग लांग जम्प, शॉटपुट व जैवलिन थ्रो में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। चैंपियनशिप के उद्घाटन पर खिलाड़ी करेंगे मार्च पास्ट
चैंपियनशिप के दौरान 26 राज्यों से आए खिलाड़ी मार्च पास्ट में शामिल होंगे। सीएम नायब सैनी फ्लैग होस्टिंग करेंगे। उसके बाद खिलाड़ियों की टुकड़ी के आगे उनके राज्य के नाम की पट्टी लेकर एनसीसी कैडेट चलेंगे और सीएम को सलामी देंगे। मार्च पास्ट के बाद सीएम विधिवत रूप से चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। इन राज्यों के खिलाड़ी चैंपियनशिप में हो रहे शामिल
स्पेशल ओलिंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में आंध्र प्रदेश, मिजोरम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, पोंडीचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, वेस्ट बंगाल, हरियाणा की टीम भाग ले रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *