राजगढ़| उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में नगर पालिका की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके पास कई दिनों से मिट्टी का बड़ा ढेर पड़ा है, जिससे मैदान में अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। दौड़, खेल अभ्यास व आने-जाने में दिक्कत बन रही है। मांग है कि मैदान से मिट्टी तुरंत हटाई जाए, ताकि खिलाड़ियों को साफ व सुरक्षित जगह मिल सके। -अरुण व्यास, रहवासी की रिपोर्ट।


