भास्कर न्यूज | जालंधर डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रेल वन ऐप को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट काउंटरों की लंबी लाइनों से निजात दिलाना और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देना है। प्लेटफॉर्म िटकट भी बुक हो सकेगी। सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों पर सीएमआई राजेश धीमान और रेलवे स्टाफ ने स्टेशन परिसर में यात्रियों को ऐप के फायदों की जानकारी दी। अभियान के दौरान लगभग 150 यात्रियों के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करवाकर उन्हें पंजीकरण और टिकट बुकिंग की बारीकियां समझाई गईं।


