Plane Crash: क्रैश हुआ विमान, रूस में 3 लोगों की मौत

Plane Crash: क्रैश हुआ विमान, रूस में 3 लोगों की मौत

दुनियाभर में विमान हादसों के मामले में कमी नहीं हो रही है। साल की शुरुआत में ही विमान हादसों के कई मामले सामने आ चुके हैं। आज, सोमवार, 2 फरवरी को रूस (Russia) में विमान हादसे का एक और मामला सामने आया है। रूस के ओरेंबुर्ग (Orenburg) के ओरस्क (Orsk) शहर के पास जानातालाप बस्ती में आज एक ट्रेनिंग विमान क्रैश (Plane Crash) हो गया। क्रैश होने के बाद विमान चकनाचूर हो गया।

3 लोगों की मौत

हादसे के समय विमान में 3 लोग सवार थे और तीनों की ही इस क्रैश में मौत हो गई। मृतकों में एक प्रशिक्षक पायलट और दो कैडेट्स थे और तीनों सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ सिविल एविएशन से थे। हालांकि विमान के क्रैश होने के बाद उसमें आग नहीं लगी, लेकिन विमान में सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

किस वजह से हुआ विमान क्रैश?

रूस के ओरेंबुर्ग के ओरस्क शहर के पास जानातालाप बस्ती में आज हुए विमान क्रैश के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है। जांचकर्ता तकनीकी खराबी, मौसम की स्थिति और पायलट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क की जांच कर रहे हैं जिससे क्रैश की सही वजह का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *