पिज्जा सेंटर के शेफ को बेकाबू कार ने कुचला:प्रयागराज के चौफटका पुल पर आधी रात दर्दनाक हादसा, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

प्रयागराज में कैंट के चौफटका पुल पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक पिज़्ज़ा सेंटर में शेफ का काम करता था और देर रात बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। उसे तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। पुलिस देर रात तक कर का पता नहीं लगा सकी थी। माता-पिता स्कूल कर्मचारी
मृतक की पहचान कीडगंज थाना क्षेत्र के बलुआघाट निवासी अर्जित सिंह (23) के रूप में हुई है। अर्जित धूमनगंज स्थित ला प्यानो पिज्जा सर्विस सेंटर में शेफ था। उसके पिता बॉयज हाई स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं जबकि मां ईसीसी में लाइब्रेरियन हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह चौफटका पुल पर पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और इसके बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने अर्जित को काल्विन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पिता अजय कुमार सिंह और बड़े भाई अर्पित सिंह अस्पताल पहुंचे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
परिजनों का आरोप है कि हादसा नशे में वाहन चला रहे चालक की वजह से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। अर्जित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *