पियूष कुमार को राष्ट्रीय डिजिटल मार्केटिंग प्रतियोगिता में पांचवां स्थान:12 लाख प्रतिभागियों में जगह बनाया, मामा को दिया सफलता का श्रेय

पियूष कुमार को राष्ट्रीय डिजिटल मार्केटिंग प्रतियोगिता में पांचवां स्थान:12 लाख प्रतिभागियों में जगह बनाया, मामा को दिया सफलता का श्रेय

दाउदनगर अनुमंडल के खुदवां निवासी पियूष कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘मीट इंडियाज टॉप वन थाउजेंड डिजिटल मार्केटिंग कॉम्पिटिशन’ में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। धर्मेन्द्र कुमार पाठक के पुत्र और ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र के निदेशक डॉ. चंचल कुमार के भांजे पियूष ने देशभर के करीब 12 लाख प्रोफेशनल्स के बीच यह उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. चंचल कुमार ने बताया कि पियूष वर्तमान में रांची स्थित सुकृष्णा कॉमर्स में सेंटर डायरेक्टर विकास शर्मा के मार्गदर्शन में डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पियूष शुरू से ही मेधावी और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। सुकृष्णा कॉमर्स, रांची के सेंटर डायरेक्टर विकास शर्मा ने पियूष को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और लगन से ही लक्ष्य प्राप्त होता है, और पियूष ने अपने हौसले व जुनून से असंभव को भी संभव कर दिखाया है। ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र के निदेशक और सम्पूर्णानंद एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव डॉ. चंचल कुमार ने भी पियूष की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पियूष को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। पियूष की माता अन्नपूर्णा कुमारी, जो प्राथमिक विद्यालय बुधु बिगहा, दाउदनगर में शिक्षिका हैं, अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्न हैं। वहीं उनके मामा एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पियूष की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
अपनी सफलता का श्रेय पियूष कुमार ने डॉ. चंचल कुमार को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सका है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह और बेहतर प्रदर्शन कर देश एवं जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेगा। दाउदनगर अनुमंडल के खुदवां निवासी पियूष कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘मीट इंडियाज टॉप वन थाउजेंड डिजिटल मार्केटिंग कॉम्पिटिशन’ में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। धर्मेन्द्र कुमार पाठक के पुत्र और ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र के निदेशक डॉ. चंचल कुमार के भांजे पियूष ने देशभर के करीब 12 लाख प्रोफेशनल्स के बीच यह उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. चंचल कुमार ने बताया कि पियूष वर्तमान में रांची स्थित सुकृष्णा कॉमर्स में सेंटर डायरेक्टर विकास शर्मा के मार्गदर्शन में डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पियूष शुरू से ही मेधावी और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। सुकृष्णा कॉमर्स, रांची के सेंटर डायरेक्टर विकास शर्मा ने पियूष को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और लगन से ही लक्ष्य प्राप्त होता है, और पियूष ने अपने हौसले व जुनून से असंभव को भी संभव कर दिखाया है। ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र के निदेशक और सम्पूर्णानंद एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव डॉ. चंचल कुमार ने भी पियूष की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पियूष को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। पियूष की माता अन्नपूर्णा कुमारी, जो प्राथमिक विद्यालय बुधु बिगहा, दाउदनगर में शिक्षिका हैं, अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्न हैं। वहीं उनके मामा एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पियूष की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
अपनी सफलता का श्रेय पियूष कुमार ने डॉ. चंचल कुमार को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सका है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह और बेहतर प्रदर्शन कर देश एवं जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *