Pithoo Women Championship 2025-26 : मुरैना को हराकर ग्वालियर टीम बनी चैंपियन

Pithoo Women Championship 2025-26 : मुरैना को हराकर ग्वालियर टीम बनी चैंपियन

ग्वालियर. संभाग स्तरीय पिट्टू महिला प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन 2 फरवरी 2026 को झलकारी बाई कन्या महाविद्यालय, ग्वालियर के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. भगवत सहाय, महाविद्यालय ग्वालियर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. केशव सिंह जाटव, प्राचार्य शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर, जिला शिवपुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झलकारी बाई कन्या महाविद्यालय, ग्वालियर की प्राचार्य ने की।

प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए फाइनल मुकाबले में ग्वालियर और मुरैना जिले की महिला टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। निर्णायक मुकाबले में ग्वालियर महिला टीम ने शानदार तालमेल, रणनीति और दमदार प्रदर्शन के दम पर मुरैना को पराजित करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

समापन अवसर पर प्रतियोगिता के संगठन सचिव डॉ. त्रिलोक सिंह चाहर ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. के.के. तिवारी सहित डॉ. कुलवंद सिंह गिल, डॉ. सतीश गुप्ता, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. नरेश मेहता, डॉ. लखविंदर सिंह, डॉ. एल.एन. आर्य, डॉ. मनोहर कटारिया, डॉ. हरेंद्र सिकरवार, डॉ. दिवाकर पात्र, डॉ. अंशू रानी सहित अनेक खेल अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *