Pillow For Better Sleep: रात-रात भर करवटें? वजह हो सकता है आपका तकिया, जानिए सही तकिया चुनने के आसान टिप्स

  Pillow For Better Sleep: रात-रात भर करवटें? वजह हो सकता है आपका तकिया, जानिए सही तकिया चुनने के आसान टिप्स

 Pillow For Better Sleep: रात को सोते समय अगर आप बार-बार करवट बदलते हैं, नींद बार-बार टूट जाती है या सुबह उठते ही गर्दन और कंधों में जकड़न महसूस होती है, तो इसकी वजह आपकी दिनचर्या नहीं बल्कि आपका तकिया भी हो सकता है। अक्सर लोग अच्छे गद्दे पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन तकिए को हल्के में ले लेते हैं। जबकि गलत ऊंचाई, सख्ती या शेप वाला तकिया रीढ़ की नैचुरल पोजिशन बिगाड़ देता है, जिससे नींद डिस्टर्ब होती है और शरीर पूरी तरह रिलैक्स नहीं हो पाता। अगर आप भी पूरी रात चैन की नींद चाहते हैं, तो सबसे पहले जानना जरूरी है कि सही तकिया कैसे चुना जाए और कौन-सा तकिया आपकी सोने की पोजिशन के हिसाब से बेस्ट रहेगा।

सही तकिया कैसे पहचानें?

सच यह है कि “एक तकिया सबके लिए सही” जैसी कोई चीज नहीं होती। हर व्यक्ति की बॉडी, सोने की आदत और आराम की जरूरत अलग होती है। फिर भी कुछ आसान बातें हैं, जिनसे आप समझ सकते हैं कि आपका तकिया आपके लिए सही है या नहीं।

सपोर्ट

एक अच्छा तकिया आपके सिर, गर्दन और रीढ़ को एक सीध में रखता है। अगर तकिया बहुत ज़्यादा दब जाता है या बहुत ऊँचा है, तो गर्दन पर जोर पड़ता है। सही तकिया ऐसा होना चाहिए जो आराम और सही पोस्चर के बीच पुल का काम करे।

 फर्मनेस

कुछ लोगों को मुलायम, बादल जैसे तकिए पसंद आते हैं, तो कुछ को थोड़े सख्त। असली बात संतुलन की है। तकिया इतना नरम हो कि आराम दे, लेकिन इतना भी नहीं कि रात भर में चपटा हो जाए।

शेप

आजकल सीधे, फ्लैट तकियों से लेकर गर्दन को सपोर्ट देने वाले कर्व्ड तकिए मिलते हैं। अगर आपको गर्दन में अकड़न रहती है, तो कंटूर्ड (curved) तकिया आपके लिए बेहतर हो सकता है क्योंकि यह गर्दन को सही शेप में सहारा देता है।

 ब्रीदेबिलिटी

कभी-कभी हम तकिया पलटते हैं “कूल साइड” ढूंढने के लिए जयादा यही है ब्रीदेबिलिटी। अच्छे तकिए में हवा के आने-जाने की जगह होती है, जिससे पसीना नहीं आता और नींद बार-बार नहीं टूटती।

प्रेशर रिलीफ

तकिया सिर्फ सिर के लिए नहीं होता। यह कंधों और ऊपरी रीढ़ पर पड़ने वाले दबाव को भी कम करता है। सही तकिया सुबह उठते समय शरीर को ज़्यादा रिलैक्स महसूस करवाता है।

 आपकी सोने की पोजिशन बहुत मायने रखती है

पीठ के बल सोने वाले(Back Sleepers)

मध्यम सख्त तकिया सबसे सही रहता है, जो गर्दन के नेचुरल कर्व को सपोर्ट करे। बहुत पतला होगा तो सिर पीछे झुक जाएगा, बहुत ऊंचा होगा तो ठुड्डी आगे आ जाएगी।

करवट लेकर सोने वाले(Side Sleepers)

ऐसा तकिया चाहिए जो सिर और कंधे के बीच की खाली जगह भर सके। इससे गर्दन पर जोर नहीं पड़ता और रीढ़ सीधी रहती है।

पेट के बल सोने वाले(Stomach Sleepers)

पतला और नरम तकिया बेहतर होता है। ज्यादा ऊंचाई गर्दन को अजीब एंगल में मोड़ देती है।

जो बार-बार पोजिशन बदलते हैं(Combination Sleepers)

ऐसे लोगों के लिए मेमोरी फोम तकिया अच्छा ऑप्शन है, जो शरीर के हिसाब से ढल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *