सहरसा ओवरब्रिज के पिलर जून तक होंगे तैयार:बंगाली बाजार ढाला पर जाम से मिलेगी राहत, एप्रोच रोड के काम में तेजी

सहरसा शहर के बंगाली बाजार रेलवे ढाला संख्या-31 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का कार्य तेजी से चल रहा है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अनुसार, इस ओवरब्रिज के सभी पिलर जून 2026 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद एप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी गति पकड़ेगा, जिससे शहर को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना के निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर रवि कुमार ने बताया कि इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सितंबर 2025 में शुरू किया गया था। परियोजना के निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, मार्च 2026 तक एप्रोच का फाउंडेशन कार्य और जून 2026 तक सभी पिलरों का निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना है। डीबी रोड क्षेत्र में भी 2 से 3 नए पिलर खड़े किए जाएंगे उन्होंने जानकारी दी कि शहर के पूरब बाजार इलाके में अगले एक सप्ताह के भीतर तीन पिलरों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, डीबी रोड क्षेत्र में भी 2 से 3 नए पिलर खड़े किए जाएंगे। वर्तमान में बंगाली बाजार और पूरब बाजार में एप्रोच निर्माण के तहत दो पाइल कैप का निर्माण हो चुका है और पिलर ढालने का काम जारी है। तीसरे पिलर का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू होगा। रवि कुमार के अनुसार, कुल 19 पिलर बनाए जाने हैं। इनमें डीबी रोड क्षेत्र में 6 पिलर, पूरब बाजार में 7 पिलर और शंकर चौक से दहलान चौक की ओर लगभग 10 मीटर आगे तक 6 पिलरों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। राहगीरों को बिना रुकावट मिलेगी आवागमन की सुविधा इस ओवरब्रिज के निर्माण से सहरसा शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर लगने वाले अक्सर के जाम से निजात मिलेगी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को बिना रुके आसानी से आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि ओवरब्रिज बनने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और समय की भी बचत होगी। सहरसा शहर के बंगाली बाजार रेलवे ढाला संख्या-31 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का कार्य तेजी से चल रहा है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अनुसार, इस ओवरब्रिज के सभी पिलर जून 2026 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद एप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी गति पकड़ेगा, जिससे शहर को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना के निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर रवि कुमार ने बताया कि इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सितंबर 2025 में शुरू किया गया था। परियोजना के निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, मार्च 2026 तक एप्रोच का फाउंडेशन कार्य और जून 2026 तक सभी पिलरों का निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना है। डीबी रोड क्षेत्र में भी 2 से 3 नए पिलर खड़े किए जाएंगे उन्होंने जानकारी दी कि शहर के पूरब बाजार इलाके में अगले एक सप्ताह के भीतर तीन पिलरों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, डीबी रोड क्षेत्र में भी 2 से 3 नए पिलर खड़े किए जाएंगे। वर्तमान में बंगाली बाजार और पूरब बाजार में एप्रोच निर्माण के तहत दो पाइल कैप का निर्माण हो चुका है और पिलर ढालने का काम जारी है। तीसरे पिलर का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू होगा। रवि कुमार के अनुसार, कुल 19 पिलर बनाए जाने हैं। इनमें डीबी रोड क्षेत्र में 6 पिलर, पूरब बाजार में 7 पिलर और शंकर चौक से दहलान चौक की ओर लगभग 10 मीटर आगे तक 6 पिलरों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। राहगीरों को बिना रुकावट मिलेगी आवागमन की सुविधा इस ओवरब्रिज के निर्माण से सहरसा शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर लगने वाले अक्सर के जाम से निजात मिलेगी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को बिना रुके आसानी से आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि ओवरब्रिज बनने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और समय की भी बचत होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *