सड़कों पर कचरे के ढेर नगर पालिका की लापरवाही उजागर

विदिशा| शहर की सड़कों पर जगह-जगह लगे कचरे के ढेर लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक कचरा फैला है। बदबू के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। मच्छर और मक्खियों की संख्या बढ़ गई है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। दुकानदारों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बाजारों में गंदगी के कारण ग्राहक भी कम आने लगे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को भी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका कई दिनों से नियमित रूप से कचरा नहीं उठा रही। कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति हर दिन और खराब होती जा रही है। – जितेंद्र शर्मा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *