पूर्णिया में पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर:एक युवक की मौत, अप्रैल में शादी होनी थी; 2 दोस्तों की हालत गंभीर, आधे घंटे तक रोड जाम

पूर्णिया में पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर:एक युवक की मौत, अप्रैल में शादी होनी थी; 2 दोस्तों की हालत गंभीर, आधे घंटे तक रोड जाम

पूर्णिया में पिकअप वैन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के. नगर थाना क्षेत्र में NH-234 पर इस्लामपुर चौक के पास की है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया और करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। मृतक गुड्डू यादव नया पट्टी गांव का रहने वाला था। जबकि घायलों में बाइक सवार दोस्त छोटू कुमार और सम कुमार यादव शामिल है। गुड्डू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोस्त के साथ घर लौट रहा था पिता फटकन यादव ने बताया कि गुड्डू अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से के. नगर चौक से घर लौट रहा था। बाइक दहेज में मिली थी, अगले महीने अप्रैल में उसकी शादी होने वाली थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन सड़क हादसे में बेटे की जान चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के. नगर पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में केनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने मृतक गुड्डू यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। पूर्णिया में पिकअप वैन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के. नगर थाना क्षेत्र में NH-234 पर इस्लामपुर चौक के पास की है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया और करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। मृतक गुड्डू यादव नया पट्टी गांव का रहने वाला था। जबकि घायलों में बाइक सवार दोस्त छोटू कुमार और सम कुमार यादव शामिल है। गुड्डू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोस्त के साथ घर लौट रहा था पिता फटकन यादव ने बताया कि गुड्डू अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से के. नगर चौक से घर लौट रहा था। बाइक दहेज में मिली थी, अगले महीने अप्रैल में उसकी शादी होने वाली थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन सड़क हादसे में बेटे की जान चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के. नगर पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में केनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने मृतक गुड्डू यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *