हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी पिकअप, 8 की मौत, मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार

हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी पिकअप, 8 की मौत, मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार

कौशांबी: प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जिनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन से अधिक लोग इस सड़क हादसे में घायल हुए हैं। यहां हाईवे के किनारे खड़ी एक ट्रेलर में पिकअप ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सभी लोग फतेहपुर के रहने वाले थे और प्रयागराज में बच्चे का मुंडन संस्कार कर वापस लौट रहे थे।

डोरमा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, डोरमा पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में अपना तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे के बाद पिकअप सवार कई लोग नीचे सड़क पर गिर गए और तड़पने लगे।

मां शीतला के दर्शन कर वापस लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि पिकअप सवार लोग फतेहपुर के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी लोग प्रयागराज पहुंचे थे जहां उन्होंने बच्चे का मुंडन संस्कार करवाया और घर लौटते समय कड़ाधाम में मां शीतला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद सभी लोग फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। टक्कर के बाद आसपास के लोगों में पुलिस को सूचना देने के बाद राहत और बचाव कार्यालय शुरू किया। इस दौरान मौके पर कई एम्बुलेंस पहुंची जिनकी मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं, अस्पताल ले जाने के दौरान सात लोगों ने दम तोड़ दिया, जिनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। बाकी अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त हुए पिकअप को सड़क के किनारे किया।

खबर अपडेट की जा रही है……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *