गैंस सिलेंडर से भरी पिकअप पलटी, चार घायल

गैंस सिलेंडर से भरी पिकअप पलटी, चार घायल

-गोवंश से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई पिकअप

– खरनाल बस स्टैंड पर बैठे दंपती को लिया चपेट में

नागौर. नागौर-जोधपुर हाइवे पर स्थित खरनाल गांव के बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर में करीब एक बजे बड़ा हादसा होने से टल गया। 40 से अधिक भरे गैस सिलेंडरों से लदी पिकअप सड़क पर अचानक आई गाय से टकराकर अनियंत्रित हो गई और बस स्टैंड की तरफ चली गई। वहां खड़े यात्री बस का इंतजार कर रहे थे।

इस दौरान पिकअप ने वहां बैठे एक दंपती को चपेट में ले लिया। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टकराने के बाद पिकअप पलट गई। उसमें लदे गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए।

गनीमत रही कि कोई भी सिलेंडर नहीं फटा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे में खरनाल निवासी रघुनाथ (55) व परमा (52) सहित झाड़ेली निवासी पिकअप चालक नृसिंहराम (26) तथा गोगेलाव निवासी विक्की (25) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *