DK की पोस्ट में अपनी फोटो न देख भड़के फिल साल्ट! सरेआम कह दिया ‘Shame’, जानें क्या है पूरा माजरा

DK की पोस्ट में अपनी फोटो न देख भड़के फिल साल्ट! सरेआम कह दिया ‘Shame’, जानें क्या है पूरा माजरा

Phil Salt comment on DK post: RCB की जीत के बाद फिल साल्ट और दिनेश कार्तिक के बीच मजेदार भिड़ंत! डीके ने अपनी पोस्ट में साल्ट के शानदार कैच को जगह नहीं दी, तो साल्ट ने कमेंट कर उन्हें ‘Shame’ कह दिया। देखिए कैसे मास्टरमाइंड डीके ने बाद में स्पेशल रील बनाकर साल्ट को मनाया। 

IPL 2026, Phil Salt’s comment on Dinesh Karthik Post: आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में RCB की SRH पर शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही ड्रामा देखने को मिला। टीम के मेंटॉर दिनेश कार्तिक (DK) ने जीत का जश्न मनाते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें डालीं, लेकिन उसमें एक बड़ी गलती कर दी। उन्होंने विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार सबकी फोटो लगाई, लेकिन फिल साल्ट का वो हैरतअंगेज कैच भूल गए।
बस फिर क्या था, साल्ट ने भी बिना देर किए डीके की पोस्ट पर मजे ले लिए और कमेंट में लिख दिया -‘Shame’ (शर्मनाक)।

क्या था वो बेस्ट कैच?

मैच के दौरान ईशान किशन 38 गेंदों में 80 रन बनाकर तबाही मचा रहे थे। उन्होंने एक फुल टॉस गेंद पर शॉट खेला जो बाउंड्री की तरफ जा रहा था, लेकिन पॉइंट पर खड़े फिल साल्ट ने दाईं ओर लंबी छलांग लगाकर एक हाथ से ऐसा कैच लपका, जिसे देख सब हैरान रह गए। यह इस सीजन का सबसे बेहतरीन कैच माना जा रहा है।

साल्ट का मजेदार कमेंट

RCB, IPL 2026

दिनेश कार्तिक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘परफेक्ट स्टार्ट’। इसमें उन्होंने पडिक्कल और कोहली की बैटिंग की फोटो तो डाली, पर साल्ट का जिक्र तक नहीं किया। साल्ट ने इस पर कमेंट किया, ‘Mastermind (डीके), उस कैच के लिए कुछ भी नहीं? Shame!’
ड्रेसिंग रूम की बातों से ऐसा लग रहा है कि टीम के खिलाड़ी डीके को ‘मास्टरमाइंड’ कहकर बुलाते हैं। हालांकि, साल्ट के इस कमेंट के बाद दिनेश कार्तिक ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और साल्ट के शानदार कैच के लिए एक स्पेशल Appreciation Reel पोस्ट की।

कोहली और पडिक्कल का तूफान

202 रनों का पीछा करने उतरी RCB ने फिल साल्ट का विकेट जल्दी खो दिया था, लेकिन उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आग लगा दी। पडिक्कल ने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, वहीं कोहली ने अपने सिग्नेचर शॉट्स से फैंस का दिल जीत लिया। RCB ने पावरप्ले में ही 76 रन ठोक दिए थे और 9 ओवर से पहले ही टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया था। अंत में बेंगलुरु ने यह मैच बहुत आसानी से जीत लिया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *