फार्मेसिस्टों ने अधिकारियों पर दबाव, धन उगाही का आरोप लगाया:डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की पहली बैठक में उठा मुद्दा

फार्मेसिस्टों ने अधिकारियों पर दबाव, धन उगाही का आरोप लगाया:डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की पहली बैठक में उठा मुद्दा

लखनऊ में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, शाखा–लखनऊ की नववर्ष 2026 की पहली ‘आम बैठक’की गईं। यह आयोजन रविवार को बलरामपुर चिकित्सालय परिसर स्थित विज्ञान भवन सभागार में किया गया हैं । बैठक में लखनऊ के फार्मासिस्ट और चीफ फार्मासिस्ट बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सौ से अधिक सदस्यों की मौजूदगी में फार्मासिस्ट संवर्ग से जुड़ी जमीनी समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और विभिन्न चिकित्सालयों में तैनात फार्मासिस्टों ने अपनी समस्याओं को रखा। सदस्यों ने बताया कि कुछ चिकित्सालयों में चिकित्सा अधीक्षक और प्रभारी अधिकारी लेखा परीक्षण के नाम पर फार्मासिस्टों पर दबाव डालते हैं। उनका आरोप था कि यह दबाव कभी-कभी धन उगाहने के प्रयास में बदल जाता है। संगठन ने इसे पूरी तरह अनुचित बताते हुए इसका विरोध करने का ऐलान किया। संगठन के माध्यम से उचित कार्रवाई की जाएगी बैठक में फार्मासिस्टों ने अपने तैनाती स्थलों पर आने वाली कठिनाइयों पर गहन मंथन किया। सदस्यों ने समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सुझाव दिए। सभी ने यह तय किया कि संगठन के माध्यम से उचित कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अनुचित प्रथाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के पूर्व महामंत्री श्रवण कुमार सचान और पूर्व कोषाध्यक्ष रजत यादव मौजूद रहे। इसके अलावा अविनाश सिंह, पवन शर्मा, रंजीत कुमार गुप्ता, चन्द्रशेखरन श्रीवास्तव, डीएस पांडेय और रजनीश पाण्डेय समेत कई वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य बैठक में शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *