समस्तीपुर में ट्रक ने फार्मासिस्ट को कुचला:ब्लड सैंपल लेकर अस्पताल लौट रहा था, हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

समस्तीपुर में ट्रक ने फार्मासिस्ट को कुचला:ब्लड सैंपल लेकर अस्पताल लौट रहा था, हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने प्राइवेट अस्पताल के फार्मासिस्ट को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कांचा गांव निवासी शिवकुमार के पुत्र प्रिंस कुमार(22) के तौर पर हुई है। घटना घटहो थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम के पास की है। मृतक के दोस्त साहिल कुमार ने बताया कि प्रिंस शहर के एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत था। मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे किसी मरीज का ब्लड सैंपल लेने के लिए गया था। वापस अपनी बाइक से हॉस्पिटल लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फरार ड्राइवर की तलाश जारी वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है। क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने प्राइवेट अस्पताल के फार्मासिस्ट को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कांचा गांव निवासी शिवकुमार के पुत्र प्रिंस कुमार(22) के तौर पर हुई है। घटना घटहो थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम के पास की है। मृतक के दोस्त साहिल कुमार ने बताया कि प्रिंस शहर के एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत था। मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे किसी मरीज का ब्लड सैंपल लेने के लिए गया था। वापस अपनी बाइक से हॉस्पिटल लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फरार ड्राइवर की तलाश जारी वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है। क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *