भागलपुर में फाल्गुनोत्सव का आयोजन:खाटू श्याम मंदिर से निकली भव्य निशांत शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु शामिल हुए

भागलपुर में फाल्गुनोत्सव का आयोजन:खाटू श्याम मंदिर से निकली भव्य निशांत शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु शामिल हुए

भागलपुर के मंदरोज़ा स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम भक्त मंडल एवं श्री श्याम भक्त मंडल न्यास के तत्वावधान में पारंपरिक फाल्गुनोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस धार्मिक उत्सव में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फाल्गुनोत्सव के पहले दिन श्री गोशाला प्रांगण से भव्य निशांत शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु “श्याम बाबा की जय” के जयकारे लगाते हुए, भजन-कीर्तन और नृत्य के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन आयोजकों ने बताया कि निशांत शोभा यात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। शोभा यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शाम 8 बजे से बाबा का ज्योत प्रज्ज्वलन और संकीर्तन कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें भजन गायकों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी फाल्गुनोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप देने का प्रयास किया गया। ये लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, प्रशांत केजरीवाल, सुरेश मोहता, पवन मेहता, पवन भालोटिया, शिव शंकर, नवल मित्तलवाला और अंकुर चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। भागलपुर के मंदरोज़ा स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम भक्त मंडल एवं श्री श्याम भक्त मंडल न्यास के तत्वावधान में पारंपरिक फाल्गुनोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस धार्मिक उत्सव में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फाल्गुनोत्सव के पहले दिन श्री गोशाला प्रांगण से भव्य निशांत शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु “श्याम बाबा की जय” के जयकारे लगाते हुए, भजन-कीर्तन और नृत्य के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन आयोजकों ने बताया कि निशांत शोभा यात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। शोभा यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शाम 8 बजे से बाबा का ज्योत प्रज्ज्वलन और संकीर्तन कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें भजन गायकों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी फाल्गुनोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप देने का प्रयास किया गया। ये लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, प्रशांत केजरीवाल, सुरेश मोहता, पवन मेहता, पवन भालोटिया, शिव शंकर, नवल मित्तलवाला और अंकुर चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *