एलटीग्रेड परीक्षा प्रश्नपत्र लीक में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल:हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, सीबीआई या एसआईटी से जांच की मांग

एलटीग्रेड परीक्षा प्रश्नपत्र लीक में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल:हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, सीबीआई या एसआईटी से जांच की मांग

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड परीक्षा 2018 के प्रश्नपत्र लीक मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कोलकाता निवासी याची अशोक चौधरी ने मांग की है कि एलटी ग्रेड परीक्षा 2018 के प्रश्नपत्र लीक होने की जांच सीबीआई या एसआईटी से कराई जाए। साथ ही ट्रायल कोर्ट में चल रहे मुकदमे के अंतिम निर्णय पर रोक लगाई जाए। बता दें कि वाराणसी में प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए याची ने एसटीएफ लखनऊ को शिकायती पत्र दिया था। इस पर एसटीएफ ने जांच कर कोलकाता की प्रिटिंग प्रेस के मालिक और यूपीपीएसी के तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक को गिरफ्तार कर वाराणसी के चोलापुर थाने में 28 मई 2019 को एफआईआर दर्ज कराई। मुकदमे का ट्रायल सत्र न्यायालय में चल रहा है। इस बीच याची ने मामले की पुन: जांच की मांग करते हुए यह याचिका की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *