धार में पालतू कुत्ते को कुचला, मालिक से मारपीट:चाणक्यपुरी कॉलोनी में चार आरोपियों पर SC-ST एक्ट में केस

धार में पालतू कुत्ते को कुचला, मालिक से मारपीट:चाणक्यपुरी कॉलोनी में चार आरोपियों पर SC-ST एक्ट में केस

धार शहर की चाणक्यपुरी कॉलोनी में एक पालतू कुत्ते को वाहन से कुचलने और उसके मालिक से मारपीट का मामला सामने आया है। नौगांव थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को कॉलोनी की सड़क पर बैठे एक पालतू कुत्ते को स्कॉर्पियो चालक ने कथित तौर पर जानबूझकर कुचल दिया। इस घटना में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बात करने पहुंचे मालिक पर किया हमला
अगले दिन 30 मार्च को कुत्ते का मालिक विशाल बोरासी आरोपियों के घर बातचीत करने पहुंचा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने एकजुट होकर विशाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट के दौरान विशाल ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है। चार आरोपियों पर केस दर्ज
नौगांव थाना पुलिस ने इस मामले में जनार्दन वैष्णव, पंकज वैष्णव, रेखा वैष्णव और बालचंद, सभी निवासी चाणक्यपुरी कॉलोनी, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर मारपीट की धाराओं के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप में एससी-एसटी एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *