भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के लहरी टोला मोहल्ले में पिछले करीब 15 दिनों से बिजली के तार चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लगभग एक दर्जन लोग अपनी शिकायत लेकर तातारपुर थाना पहुंचे। पुलिस को लिखित आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने बताया कि इलाके में लगातार बिजली के पोल से तांबे के तार काटकर चोरी की जा रही है। आवेदन मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बिजली पोल से तार की चोरी स्थानीय मनोज ने बताया कि, चोर बिजली के पोल से लेकर घर या दुकानों तक गए कनेक्शन के तार को काटकर ले जा रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पिछले दो सप्ताह से लगातार हो रही हैं, जिससे मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल है। सीसीटीवी कैमरे में तार काटते दिखाई दे रहे चोर मोहल्ले के रहने वाले रणधीर ने बताया कि एक घटना का फुटेज पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति तार काटते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद अब तक चोरों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि इलाके में चोरी और उचक्कागिरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई बार ठेला पर रखे सामान को भी चोर आसानी से लेकर फरार हो जाते हैं। वहीं, दुकानों के बाहर रखे सामानों पर भी हाथ साफ कर देते हैं। इन घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग पीड़ित लोगों ने थाने में दिए आवेदन में पुलिस से इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि नियमित रूप से गश्ती की व्यवस्था की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। मोहल्लेवासियों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। ताकि इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके। भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के लहरी टोला मोहल्ले में पिछले करीब 15 दिनों से बिजली के तार चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लगभग एक दर्जन लोग अपनी शिकायत लेकर तातारपुर थाना पहुंचे। पुलिस को लिखित आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने बताया कि इलाके में लगातार बिजली के पोल से तांबे के तार काटकर चोरी की जा रही है। आवेदन मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बिजली पोल से तार की चोरी स्थानीय मनोज ने बताया कि, चोर बिजली के पोल से लेकर घर या दुकानों तक गए कनेक्शन के तार को काटकर ले जा रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पिछले दो सप्ताह से लगातार हो रही हैं, जिससे मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल है। सीसीटीवी कैमरे में तार काटते दिखाई दे रहे चोर मोहल्ले के रहने वाले रणधीर ने बताया कि एक घटना का फुटेज पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति तार काटते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद अब तक चोरों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि इलाके में चोरी और उचक्कागिरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई बार ठेला पर रखे सामान को भी चोर आसानी से लेकर फरार हो जाते हैं। वहीं, दुकानों के बाहर रखे सामानों पर भी हाथ साफ कर देते हैं। इन घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग पीड़ित लोगों ने थाने में दिए आवेदन में पुलिस से इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि नियमित रूप से गश्ती की व्यवस्था की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। मोहल्लेवासियों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। ताकि इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके।


