Dhurandhar 2: सोशल मीडिया पर इस समय बवाल मचा हुआ है। साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म कही जा रही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का पहला पार्ट धुरंधर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था और उसी पल से लोगों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार था। लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई और लोगों ने देखी तो सबसे बड़ा सस्पेंस खुल गया है। पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर एक ही सवाल गूंज रहा था- “आखिर ‘बड़े साहब’ कौन हैं?” अब खबर पक्की हो गई है कि इस मास्टरमाइंड विलेन के किरदार में कोई सुपरस्टार नहीं। बल्कि एक मंझे हुए अभिनेता हैं।
धुरंधर 2 में बड़े साहब का चेहरा आया सामने (Who is Bade Sahab In Dhurandhar 2)
लंबे समय तक अटकलें लगाई जा रही थीं कि ‘बड़े साहब’ के रोल में इमरान हाशमी, सलमान खान या अक्षय कुमार जैसा कोई बड़ा नाम सरप्राइज एंट्री ले सकता है। लेकिन निर्देशक आदित्य धर ने एक बार फिर अपनी कास्टिंग से सबको चौंका दिया है। इस फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (बड़े साहब) का किरदार दानिश इकबाल निभा रहे हैं। दानिश एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर और थिएटर की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उन्हें दर्शकों ने वेब सीरीज ‘महारानी 2’ में ‘दिलशाद मिर्जा’ के दमदार रोल में खूब पसंद किया था। हाल ही में वह नाना पाटेकर की फिल्म ‘संकल्प’ में भी नजर आए थे।

जसकीरत उर्फ हमजा की वापसी (NSD actor Danish Iqbal Play Bade Sahab role in Dhurandhar 2)
फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पिछला भाग खत्म हुआ था। रणवीर सिंह एक बार फिर ‘जसकीरत सिंह रांगी’ और ‘हमजा’ के दोहरे शेड्स वाले किरदार में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं। उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार अपने पुराने किरदारों में जान फूंकते नजर आएंगे। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही थी, इसलिए इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में पागलपन सवार है।

एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर’ की दहाड़ (Dhurandhar 2 Box Office)
थिएटर मालिकों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लंबी छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। फिल्म के टीजर और गानों ने पहले ही माहौल बना दिया था, और अब ‘बड़े साहब’ के किरदार का खुलासा होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।
हमजा और बड़े साहब के बीच होगी जंग
फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका ‘रिवेंज’ ड्रामा और दानिश इकबाल का ‘बड़े साहब’ वाला लुक बताया जा रहा है। जिस तरह से फिल्म में दाऊद इब्राहिम के किरदार को बुना गया है, वह दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। अब देखना यह होगा कि रणवीर सिंह और दानिश इकबाल के बीच की यह चूहे-बिल्ली वाली जंग बॉक्स ऑफिस पर कितने हजार करोड़ बटोरती है।


