विक्रमोत्सव में जीवंत हुई विक्रमादित्य की गाथा:भिंड में नाट्य मंचन से मंत्रमुग्ध हुए लोग, मंत्री शुक्ला बोले- समाज में न्याय, उदारता और सुशासन जरूरी

विक्रमोत्सव में जीवंत हुई विक्रमादित्य की गाथा:भिंड में नाट्य मंचन से मंत्रमुग्ध हुए लोग, मंत्री शुक्ला बोले- समाज में न्याय, उदारता और सुशासन जरूरी

भिंड विक्रमोत्सव 2026 के तहत निराला रंग बिहार मेला ग्राउंड में आयोजित सूर्य उपासना कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने इसे सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक बताया। वहीं विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को पद की गरिमा का आधार बताया। कार्यक्रम में मंत्री राकेश शुक्ला मुख्य अतिथि और विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन से हुई। इसके बाद ब्रह्म ध्वज वंदन किया गया। नाटक में दिखा विक्रमादित्य की वीरता और न्यायप्रियता
इस दौरान विक्रम संवत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रस्तुत की गई। सूर्य उपासना कार्यक्रम के अंतर्गत सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनुकृति समाज सेवा समिति, ग्वालियर द्वारा प्रस्तुत इस नाटक में विक्रमादित्य के जीवन, वीरता, न्यायप्रियता और उदारता को प्रभावी ढंग से दिखाया गया। प्रस्तुति में बताया गया कि उन्होंने शकों को परास्त कर सुशासन स्थापित किया और विक्रम संवत की शुरुआत की। राकेश शुक्ला बोले- विक्रमादित्य का जीवन प्रेरणादायी
मंत्री राकेश शुक्ला ने हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ऐसे आयोजन सांस्कृतिक जागरण को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने नाट्य प्रस्तुति में शामिल बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है और विक्रमादित्य के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में न्याय और सुशासन के मूल्यों को अपनाना चाहिए। विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। सच्चाई और निष्ठा से किया गया कार्य ही पद की गरिमा को बढ़ाता है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।
मंत्री राकेश शुक्ला ने हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक जागरण को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमारी परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का माध्यम है।
उन्होंने नाट्य प्रस्तुति में शामिल बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और प्रतिभा देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। सम्राट विक्रमादित्य के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में न्याय, उदारता और सुशासन के मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है।
वहीं विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कार्य सच्चाई और निष्ठा से किया जाए तो पद की गरिमा स्वतः बढ़ जाती है। विक्रमादित्य के जीवन से यह सीख मिलती है कि सुशासन और कर्तव्यपरायणता ही समाज को मजबूत बनाती है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *