स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

भास्कर न्यूज | सीवान नेशनल इन्टीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के सीवान शाखा द्वारा संगठन के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन शहर के गांधी मैदान पोखरा पर किया गया। जिसमे लगभग एक सौ पचास से अधिक लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का उद्घाटन तप्ति वर्मा ,पिंकाथन फिटनेस ग्रुप की एम्बेसडर, अवकाश प्राप्त प्रखंड विकास पदाधिकारी व नीमा के सचिव डा के डी रंजन , डा सुधा रंजन,डा मोहिनी पाठक,डा आर के गुप्ता राज्य प्रतिनिधि,डा नीरज श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, रश्मि गिरी सचिव इनर व्हील क्लब ने संयुक्त रूप से किया। शिविर पिंकर्थन फिटनेस ग्रुप व इनर व्हील क्लब के सभी महिला सदस्यों के स्वास्थ्य का परीक्षण डा सुधा रंजन व डा मोहिनी पाठक, डा के डी रंजन ने किया। शिविर मे आये सभी मातृशक्ति का हिमोग्लोबिन व शुगर की जांच निःशुल्क नीमा सीवान के सौजन्य से किया गया। शिविर मे डा के डी सचिव नीमा ने ह्दय रोगों से बचाव मे आयुर्वेद प्रबंधन के वारे मे विस्तार से बताया एव दैनिक आहार -विहार, मोटापा कम करने, थाइराइड व शुगर ,हाई ब्लडप्रेशर के बचाव हेतु आयुर्वेद को जीवन मे अपनाने कि अपील किया,उन्होने दालचीनी,अदरख,अलसी, अजवायन के प्रयोग के साथ मोटे अनाज मडुआ,जौ,बाजरा,ज्वार को दैनिक भोजन में शामिल करने की बात कही। पिकांर्थन की एम्बेसडर तप्ति वर्मा ने जीवनशैली मे परिवर्तन व फिटनेस को महत्वपूर्ण बताया। रश्मि गिरी ने महिलाओं को अपने भोजन मे तले व चिकने पदार्थ को कम करने की बात कही। वही डा मोहिनी पाठक ने सर्वाइकल कैंसर पर भी अपना परामर्श दिया। रक्त संबंधित जांच व नमूने संग्रह का कार्य अर्जुन कुमार व डा आशीष ने लाल पैथोलॉजी के सहयोग से किया। इस अवसर पर मीनू सिह,बवीता, संगीता,कंचन,निल रंजन,शिला व अन्य सदस्यों ने सकारात्मक सहयोग किया। भास्कर न्यूज | सीवान नेशनल इन्टीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के सीवान शाखा द्वारा संगठन के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन शहर के गांधी मैदान पोखरा पर किया गया। जिसमे लगभग एक सौ पचास से अधिक लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का उद्घाटन तप्ति वर्मा ,पिंकाथन फिटनेस ग्रुप की एम्बेसडर, अवकाश प्राप्त प्रखंड विकास पदाधिकारी व नीमा के सचिव डा के डी रंजन , डा सुधा रंजन,डा मोहिनी पाठक,डा आर के गुप्ता राज्य प्रतिनिधि,डा नीरज श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, रश्मि गिरी सचिव इनर व्हील क्लब ने संयुक्त रूप से किया। शिविर पिंकर्थन फिटनेस ग्रुप व इनर व्हील क्लब के सभी महिला सदस्यों के स्वास्थ्य का परीक्षण डा सुधा रंजन व डा मोहिनी पाठक, डा के डी रंजन ने किया। शिविर मे आये सभी मातृशक्ति का हिमोग्लोबिन व शुगर की जांच निःशुल्क नीमा सीवान के सौजन्य से किया गया। शिविर मे डा के डी सचिव नीमा ने ह्दय रोगों से बचाव मे आयुर्वेद प्रबंधन के वारे मे विस्तार से बताया एव दैनिक आहार -विहार, मोटापा कम करने, थाइराइड व शुगर ,हाई ब्लडप्रेशर के बचाव हेतु आयुर्वेद को जीवन मे अपनाने कि अपील किया,उन्होने दालचीनी,अदरख,अलसी, अजवायन के प्रयोग के साथ मोटे अनाज मडुआ,जौ,बाजरा,ज्वार को दैनिक भोजन में शामिल करने की बात कही। पिकांर्थन की एम्बेसडर तप्ति वर्मा ने जीवनशैली मे परिवर्तन व फिटनेस को महत्वपूर्ण बताया। रश्मि गिरी ने महिलाओं को अपने भोजन मे तले व चिकने पदार्थ को कम करने की बात कही। वही डा मोहिनी पाठक ने सर्वाइकल कैंसर पर भी अपना परामर्श दिया। रक्त संबंधित जांच व नमूने संग्रह का कार्य अर्जुन कुमार व डा आशीष ने लाल पैथोलॉजी के सहयोग से किया। इस अवसर पर मीनू सिह,बवीता, संगीता,कंचन,निल रंजन,शिला व अन्य सदस्यों ने सकारात्मक सहयोग किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *