अचानक हुए धमाकों से सहमे लोग,:गांव जोतरौली में बिजली की डीपी में धमाके से घरों में दौड़ा करंट, 10 झुलसे इनमें छह बच्चे भी

मंगलवार रात करीब 8 बजे रुदावल थाना क्षेत्र के गांव जोतरौली में बिजली विभाग की बड़ी डीपी (ट्रांसफार्मर) में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गांव के भीतर लगी तीन अन्य छोटी डीपी भी एक-एक कर जल गईं। इससे पूरे गांव में बिजली की सर्विस लाइनें जलकर खंभों से टूटकर गिरने लगीं और घरों में लगे विद्युत उपकरणों व वायरिंग में आग लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। कहीं टूटे तार लोगों पर गिर पड़े तो कहीं घरों में करंट दौड़ने से टीवी, कूलर, पंखे, चार्जर और अन्य उपकरण जल उठे। हादसे में 6 बच्चों सहित कुल 10 लोग करंट से झुलस गए। घायलों में ओमवती, शारदा देवी, नीतू देवी, मेघांस, लकी, जतिन, अंकिता, रजनी और मंजू शामिल हैं। इनमें से 7 घायलों को रुदावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि ओमवती, शारदा देवी, नीतू देवी और मेघांस की हालत गंभीर होने पर उन्हें आरबीएम अस्पताल भरतपुर में भर्ती किया गया है। आरबीएम में ओमवती और शारदा देवी को सर्जिकल आईसीयू, जबकि नीतू देवी और ढाई वर्षीय मेघांस को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। खाना बनाते समय टूटी लाइन गिरी, महिला ओमवती झुलसी
झुलसी ओमवती घर के बाहर खाना बना रही थीं। इसी दौरान घर के अंदर बिजली के उपकरणों में आग लग गई। बाहर भागते समय उनके ऊपर जलती हुई सर्विस लाइन टूटकर गिर गई, जिससे उनके चेहरे और छाती पर गहरे जख्म हो गए। उनका इलाज सर्जिकल आईसीयू में चल रहा है। इस दौरान उनका बेटा जतन सिंह भी झुलस गया। मोबाइल चार्ज निकालते समय करंट, मां-बेटा झुलसे
घर में आग लगने पर नीतू देवी ने मोबाइल चार्जर बोर्ड से निकालने की कोशिश की। तभी जला हुआ चार्जर तार उनके हाथ में चिपक गया और वह पास रखी चक्की पर गिर पड़ी, जिसमें करंट दौड़ रहा था। वहीं पास सो रहा ढाई वर्षीय बेटा मेघांस भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को आरबीएम में भर्ती कराया है। एक के बाद एक जलीं 4 डीपी, 10 से ज्यादा घरों की सर्विस लाइन टूटकर गिरी; गांव में मचा कोहराम लोग खुद तारों को जोड़ न उठाएं जान की जोखिम प्रथम दृष्टया ट्रांसफार्मर से एलटी केबल हटने और सिंगल फेज लाइन के 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन से टच होने की आशंका है। ग्रामीण टूटी लाइन को जोड़ रहे होंगे तब हादसे की आशंका बनी होगी। इससे अचानक घरों में हाई वोल्टेज करंट आया। बिना प्रशिक्षण लाइन जोड़ना खतरनाक है। भास्कर एक्सपर्ट -संजय अग्रवाल, रिटायर एसई

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *