सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से खड़े लोग:गैस नहीं मिलने पर भड़के;मौके पर पहुंची पुलिस, DM ने होम डिलीवरी का दिया था निर्देश

सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से खड़े लोग:गैस नहीं मिलने पर भड़के;मौके पर पहुंची पुलिस, DM ने होम डिलीवरी का दिया था निर्देश

खगड़िया जिले के परबत्ता स्थित मेसर्स तिरुपति गैस (HP) एजेंसी पर रविवार सुबह रसोई गैस वितरण के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। उपभोक्ता सुबह 4 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों को गैस नहीं मिल पाई। समय बीतने के साथ एजेंसी पर भीड़ बढ़ती गई और स्थिति बेकाबू होने लगी। गैस वितरण में देरी और सीमित आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को शांत कराया गया। 4 बजे से लाइन में खड़े होने पर भी नहीं मिला गैस लाइन में खड़े उपभोक्ता सुमित कुमार ने बताया कि वह कई दिनों से गैस के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज सुबह 4 बजे से लाइन में खड़ा हूं, फिर भी गैस नहीं मिला। हमें बहुत परेशानी हो रही है।” एक अन्य उपभोक्ता टुनटुन मिश्र ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार और स्थानीय प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। पहले ऐसी स्थिति नहीं होती थी, लेकिन अब गैस के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।” एजेंसी के बाहर की तस्वीरें…

वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की मांग इस घटना ने गैस वितरण व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की मांग की है। गौरतलब है कि शनिवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सभी गैस एजेंसियों को घर-घर सिलेंडर डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसका उद्देश्य गोदामों पर भीड़ और लंबी कतारों की समस्या को समाप्त करना था। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए गैस गोदामों के बाहर धारा-144 लागू करने और एसडीओ को नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए थे। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी थी कि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खगड़िया जिले के परबत्ता स्थित मेसर्स तिरुपति गैस (HP) एजेंसी पर रविवार सुबह रसोई गैस वितरण के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। उपभोक्ता सुबह 4 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों को गैस नहीं मिल पाई। समय बीतने के साथ एजेंसी पर भीड़ बढ़ती गई और स्थिति बेकाबू होने लगी। गैस वितरण में देरी और सीमित आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को शांत कराया गया। 4 बजे से लाइन में खड़े होने पर भी नहीं मिला गैस लाइन में खड़े उपभोक्ता सुमित कुमार ने बताया कि वह कई दिनों से गैस के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज सुबह 4 बजे से लाइन में खड़ा हूं, फिर भी गैस नहीं मिला। हमें बहुत परेशानी हो रही है।” एक अन्य उपभोक्ता टुनटुन मिश्र ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार और स्थानीय प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। पहले ऐसी स्थिति नहीं होती थी, लेकिन अब गैस के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।” एजेंसी के बाहर की तस्वीरें…

वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की मांग इस घटना ने गैस वितरण व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की मांग की है। गौरतलब है कि शनिवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सभी गैस एजेंसियों को घर-घर सिलेंडर डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसका उद्देश्य गोदामों पर भीड़ और लंबी कतारों की समस्या को समाप्त करना था। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए गैस गोदामों के बाहर धारा-144 लागू करने और एसडीओ को नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए थे। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी थी कि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *