भागलपुर में एक युवक बच्चे के गले से सोने की चेन चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी युवक की नजर सोने की चेन पर पड़ी। पहले तो उसने बच्चे के गले से चेन निकालने की कोशिश की, पर जब बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई और पूछताछ की। मामला ततारपुर थाना क्षेत्र का है। पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया तातारपुर थानेदार इंस्पेक्टर रविशंकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। शिकायत के अभाव में कानूनी कार्रवाई संभव नहीं हो सकी, जिसके कारण पूछताछ के बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया गया। इससे पहले भी स्टेशन चौक पर एक किशोर से झपटमारों ने लॉकेट की छिना था। पिछले 6 महीने में आधा दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी है। स्टेशन चौक के आसपास झपटमारों का गिरोह घूमते रहता है। भागलपुर में एक युवक बच्चे के गले से सोने की चेन चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी युवक की नजर सोने की चेन पर पड़ी। पहले तो उसने बच्चे के गले से चेन निकालने की कोशिश की, पर जब बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई और पूछताछ की। मामला ततारपुर थाना क्षेत्र का है। पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया तातारपुर थानेदार इंस्पेक्टर रविशंकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। शिकायत के अभाव में कानूनी कार्रवाई संभव नहीं हो सकी, जिसके कारण पूछताछ के बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया गया। इससे पहले भी स्टेशन चौक पर एक किशोर से झपटमारों ने लॉकेट की छिना था। पिछले 6 महीने में आधा दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी है। स्टेशन चौक के आसपास झपटमारों का गिरोह घूमते रहता है।


