जबलपुर–दमोह फोरलेन के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोरिया बस्ती के लोगों ने NHAI कार्यालय का किया घेराव-प्रदर्शन, करणी सेना ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

जबलपुर–दमोह फोरलेन के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोरिया बस्ती के लोगों ने NHAI कार्यालय का किया घेराव-प्रदर्शन, करणी सेना ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

जबलपुर-दमोह मार्ग (NH-34) को टू-लेन से फोरलेन किए जाने के विरोध में बोरिया बस्ती के सैकड़ों लोग शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। करणी सेना के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे और बस्ती को बचाने की मांग उठाई। करणी सेना ने NHAI को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में प्रभावितों के हितों की रक्षा को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर प्रशासनिक दफ्तरों तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 50 से अधिक घर तोड़ने पड़ेंगे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि NH-34 को फोरलेन बनाने के लिए NHAI जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई कर रही है। बोरिया बस्ती के 50 से ज्यादा घर इसकी जद में आ रहे हैं। इससे 150 से अधिक नागरिकों के बेघर होने का खतरा पैदा हो गया है। जमीन अधिग्रहण में भेदभाव के आरोप स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। प्रभावितों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें उजाड़ा जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि वर्षों से बसे परिवारों को हटाने से पहले प्रशासन को पुनर्वास और वैकल्पिक इंतजामों की ठोस योजना सामने रखनी चाहिए। NHAI से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग NHAI का आश्वासन-पहले बात करेंगे प्रदर्शन के दौरान NHAI अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगाई जाएगी और प्रभावितों के साथ चर्चा कर परियोजना के वैकल्पिक विकल्पों पर काम किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *