आगरा पुलिस लाइन हवाई हमले में घायल हुए लोग:घरों में लगी आग, घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, सायरन बजते ही ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई शुरू

आगरा पुलिस लाइन हवाई हमले में घायल हुए लोग:घरों में लगी आग, घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, सायरन बजते ही ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई शुरू

आगरा पुलिस लाइन में हवाई हमला हो गया। इस दौरान जहाज ने बमबारी कर दी। हमले में कई लोग घायल हो गए। इसके बाद सायरन बजते ही शहर में ब्लैकआउट हो गया और पूरे शहर में अंधेरा छा गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद नागरिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हमले में हुए घायलों का प्राथमिक इलाज कराया गया, जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें एंबुलेंस के द्वारा हॉस्पिटल भेजा गया। हमले में जहां-जहां पर आग लगी थी, मौके पर फायर ब्रिगेड ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया। आगरा पुलिस लाइन में हवाई हमले का मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल के तहत पुलिस लाइन में हवाई हमले की स्थिति को दर्शाया गया। जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में तैयारियों का परीक्षण करना था। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया-आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। शाम 6 बजे सायरन बजाया गया, जिसमें आगरा पुलिस लाइन में हवाई हमला हुआ था। सिविल डिफेंस, नागरिक सुरक्षा, पुलिस फोर्स, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों ने मिलकर मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। इस अभ्यास में आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, स्वास्थ्य विभाग ने घायलों का इलाज किया, और पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित की। ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल अभ्यास किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *