चैनपुर में प्रेमी युगल की लोगों ने कराई शादी:जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से विवाह संपन्न

चैनपुर में प्रेमी युगल की लोगों ने कराई शादी:जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से विवाह संपन्न

कैमूर जिले के चैनपुर थाना के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को एक प्रेमी युगल का विवाह संपन्न हुआ। यह शादी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से कराई गई। ग्रामीणों के अनुसार, यह प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। लड़के ने शादी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद लड़की के परिजनों ने चैनपुर थाने में लड़के के परिवार द्वारा शादी से इनकार करने की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर लड़के के परिजनों को बुलाया गया। लंबी बातचीत के बाद लड़के के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए। धरहरा, चैनपुर थाना निवासी मुनीब राम की पुत्री छांगुर कुमारी का विवाह तिवई, चैनपुर थाना निवासी नारायण राम के पुत्र विकास कुमार से हुआ। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सात फेरे लिए। इस अवसर पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। कैमूर जिले के चैनपुर थाना के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को एक प्रेमी युगल का विवाह संपन्न हुआ। यह शादी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से कराई गई। ग्रामीणों के अनुसार, यह प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। लड़के ने शादी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद लड़की के परिजनों ने चैनपुर थाने में लड़के के परिवार द्वारा शादी से इनकार करने की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर लड़के के परिजनों को बुलाया गया। लंबी बातचीत के बाद लड़के के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए। धरहरा, चैनपुर थाना निवासी मुनीब राम की पुत्री छांगुर कुमारी का विवाह तिवई, चैनपुर थाना निवासी नारायण राम के पुत्र विकास कुमार से हुआ। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सात फेरे लिए। इस अवसर पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *