भरतपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए होटल व्यवसायी ट्रेवल मार्ट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे देशभर के लोग भरतपुर आये और, यहां के इतिहास के बारे में जानें। इसके लिए आज उदय विलास होटल में मीटिंग की गई। जिसमें भरतपुर होटल एसोसिएशन और राजस्थान फेडरेशन ऑफ होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। होटल व्यवसायी की बैठक की गई भरतपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुपम सिंह ने बताया कि आज भरतपुर होटल एसोसिएशन और राजस्थान फेडरेशन ऑफ होटल एसोसिएशन की बैठक हुई है। बैठक में सभी व्यवसायी को पॉलिसी के बारे में बताया गया। सबसे बड़ा हमारा उद्देश्य है कि भरतपुर के होटलों को ज्यादा से ज्यादा मार्किट मिले। सभी होटल व्यवसायी भरतपुर में ट्रेवल मार्ट करवाना चाहते हैं। ट्रेवल मार्ट से कोटा को काफी फायदा हुआ हाल ही में फेडरेशन होटल ऑफ राजस्थान ने कोटा हाड़ौती ट्रेवल मार्ट करवाया था। उससे कोटा हाड़ौती क्षेत्र को काफी फायदा हुआ था। उसी तर्ज पर सभी होटल व्यवसायी चाहते हैं कि भरतपुर में भी एक ट्रेवल मार्ट हो। जिससे भरतपुर को पूरे देश में बेहतर तरीके से जाना जाए। भरतपुर को देश के मानचित्र दर्शाने की पहल सीएम भरतपुर से ही हैं इसलिए हमारी अपेक्षा हैं सीएम से ट्रेवल मार्ट के जरिए भरतपुर को देश के मानचित्र पर लाया जा सके। भरतपुर अपने आप में ऐतिहासिक है। इसलिए हम चाहते हैं कि भरतपुर को पर्यटन जिला घोषित किया जाए। यहां पर केवलादेव नेशनल पार्क है। जहां देशभर के पक्षी आते हैं। इसके अलावा डीग के महल, भरतपुर का किला, बयाना का किला और ऐतिहासिक मंदिर हैं। इसलिए भरतपुर को पर्यटन क्षेत्र आगे बढ़ाया जाए। ट्रेवल मार्ट में सरकार का बड़ा रोल ट्रेवल मार्ट के अंदर सरकार भी फाइनेंनशियल रूप से मदद करती है। अगर खर्चा ज्यादा होता है तो, हम होटल व्यवसायी पैसा देते हैं। ट्रेवल मार्ट में सरकार का बड़ा रोल होता है। सरकार जब चाहती है कि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ाया जाए। राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए अपार संभावनाएं हैं। उसमे भरतपुर भी ऐसा जिला है जिसमं पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। कोटा में पहुंचे थे 26 राज्यों के लोग भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क को प्रचार प्रसार की जरूरत है। जब कोटा में ट्रेवल मार्ट लगा तो, देश के 26 राज्यों के लोग वहां आये। लोगों को जब कोटा के बारे में पता लगा तो, वह अचंभित रह गए। ट्रेवल मार्ट के बाद वहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।


