भागलपुर के थाने में लोगों ने SSP से की शिकायत:जनता दरबार में रखीं अपनी परेशानी, कहा- जमीन विवाद का नहीं हुआ समाधान

भागलपुर के थाने में लोगों ने SSP से की शिकायत:जनता दरबार में रखीं अपनी परेशानी, कहा- जमीन विवाद का नहीं हुआ समाधान

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव ने आज लोदीपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना था। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी शिकायतें एसएसपी के सामने रखीं। सामने आई शिकायतों में भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, आपसी मारपीट और थाना स्तर पर लंबित मामले प्रमुख थे। एसएसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके तुरंत निष्पक्ष समाधान पर जोर दिया। संवेदनशील व्यवहार करने का दिया आदेश एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों को जल्द न्याय मिले और थाना स्तर पर फरियादियों के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनता और पुलिस के बीच विश्वास कायम रखने की आवश्यकता पर बल दिया। एसएसपी ने बताया कि जनता दरबार जैसे कार्यक्रम न केवल लोगों की समस्याओं को सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाते हैं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार और लोदीपुर थानाध्यक्ष घनश्याम कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने भी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जनता दरबार के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव ने आज लोदीपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना था। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी शिकायतें एसएसपी के सामने रखीं। सामने आई शिकायतों में भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, आपसी मारपीट और थाना स्तर पर लंबित मामले प्रमुख थे। एसएसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके तुरंत निष्पक्ष समाधान पर जोर दिया। संवेदनशील व्यवहार करने का दिया आदेश एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों को जल्द न्याय मिले और थाना स्तर पर फरियादियों के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनता और पुलिस के बीच विश्वास कायम रखने की आवश्यकता पर बल दिया। एसएसपी ने बताया कि जनता दरबार जैसे कार्यक्रम न केवल लोगों की समस्याओं को सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाते हैं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार और लोदीपुर थानाध्यक्ष घनश्याम कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने भी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जनता दरबार के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *