भागलपुर में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। ताजा मामला लोहियापुल का है, जहां एक बच्चे के गले से चांदी का चकता (लॉकेट) छीनने की कोशिश की गई। लेकिन मां की सतर्कता और मौके पर मौजूद लोगों व ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से आरोपी को पकड़ लिया गया। बाद में उसे कोतवाली थाना भागलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। नाथनगर के भीमकित्ता इलाके की रहने वाली पीड़िता मनसा कुमारी ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ बाजार करने भागलपुर आई थीं। खरीदारी के बाद जब वह लोहियापुल से गुजर रही थीं, तभी पीछे से एक युवक आया और उनके बेटे के गले में पहना चांदी का चकता खींचने लगा। अचानक हुए इस हमले से बच्चा घबरा गया और रोने लगा। मनीसा कुमारी ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना का अहसास हुआ, उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। भागने की कोशिश कर रहा था बदमाश आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर जुट गए। इसी दौरान स्टेशन चौक भागलपुर पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने भी तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बताया कि आरोपी युवक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ और पुलिस की सक्रियता के कारण वह सफल नहीं हो सका। मौके से ही ट्रैफिक पुलिस ने कोतवाली थाना को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भागलपुर में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। ताजा मामला लोहियापुल का है, जहां एक बच्चे के गले से चांदी का चकता (लॉकेट) छीनने की कोशिश की गई। लेकिन मां की सतर्कता और मौके पर मौजूद लोगों व ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से आरोपी को पकड़ लिया गया। बाद में उसे कोतवाली थाना भागलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। नाथनगर के भीमकित्ता इलाके की रहने वाली पीड़िता मनसा कुमारी ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ बाजार करने भागलपुर आई थीं। खरीदारी के बाद जब वह लोहियापुल से गुजर रही थीं, तभी पीछे से एक युवक आया और उनके बेटे के गले में पहना चांदी का चकता खींचने लगा। अचानक हुए इस हमले से बच्चा घबरा गया और रोने लगा। मनीसा कुमारी ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना का अहसास हुआ, उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। भागने की कोशिश कर रहा था बदमाश आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर जुट गए। इसी दौरान स्टेशन चौक भागलपुर पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने भी तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बताया कि आरोपी युवक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ और पुलिस की सक्रियता के कारण वह सफल नहीं हो सका। मौके से ही ट्रैफिक पुलिस ने कोतवाली थाना को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


