मुरैना । वरिष्ठ नागरिक सह पेंशनर्स संघ के सदस्य शनिवार को शहर के वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां मौजूद वृद्धों के साथ होली खेली। इस मौके पर उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी परेशानियों को सुना। इस दौरान आश्रम में रह रहे पुरुष एवं महिला वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव साझा किए और सेवा भारती संस्था द्वारा संचालित आश्रम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


