सुपौल के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन और चुनाव कर्मियों ने राहत की सांस ली। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। बूथों पर महिला मतदाताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पैक्स चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड अंतर्गत चांदपिपर पंचायत में स्थापित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। डीएम ने मतदाताओं के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छाया, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति भी देखी। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं चुनाव कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पैक्स चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही डीएम ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। निरीक्षण के समय संबंधित प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस बल और चुनाव कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन की सतर्कता के कारण मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही सुचारु बनी रही। उधर, निर्मली प्रखंड के डगमारा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर धनेश्वर मंडल सहित सभी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर निर्मली बीडीओ आरुषि शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इधर, जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि जिले के सभी पैक्स सीटों पर आज ही मतों की गिनती पूरी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। सुपौल के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन और चुनाव कर्मियों ने राहत की सांस ली। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। बूथों पर महिला मतदाताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पैक्स चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड अंतर्गत चांदपिपर पंचायत में स्थापित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। डीएम ने मतदाताओं के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छाया, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति भी देखी। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं चुनाव कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पैक्स चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही डीएम ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। निरीक्षण के समय संबंधित प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस बल और चुनाव कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन की सतर्कता के कारण मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही सुचारु बनी रही। उधर, निर्मली प्रखंड के डगमारा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर धनेश्वर मंडल सहित सभी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर निर्मली बीडीओ आरुषि शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इधर, जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि जिले के सभी पैक्स सीटों पर आज ही मतों की गिनती पूरी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।


