कटिहार में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर निगम महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खां, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद थे। बैठक के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उप महापौर मंजूर खां ने रमजान माह का जिक्र करते हुए आमजनों से अपील की कि रोजेदारों और नमाजियों पर रंग-अबीर न डालें, ताकि दोनों समुदायों के बीच आपसी सम्मान बना रहे। विवादित स्थिति से बचने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति से बचने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। एसपी ने अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हर पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की पुरानी परंपरा जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि कटिहार में हर पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार भी सभी के सहयोग से होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी। जिलाधिकारी ने शांति समिति की बैठकों से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर भी जोर दिया। कटिहार में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर निगम महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खां, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद थे। बैठक के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उप महापौर मंजूर खां ने रमजान माह का जिक्र करते हुए आमजनों से अपील की कि रोजेदारों और नमाजियों पर रंग-अबीर न डालें, ताकि दोनों समुदायों के बीच आपसी सम्मान बना रहे। विवादित स्थिति से बचने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति से बचने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। एसपी ने अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हर पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की पुरानी परंपरा जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि कटिहार में हर पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार भी सभी के सहयोग से होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी। जिलाधिकारी ने शांति समिति की बैठकों से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर भी जोर दिया।


