बेतिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को मैनाटाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने की। उन्होंने उपस्थित समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से होली भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और अवैध शराब के धंधेबाजों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने जनता से अपील की कि शराब सेवन या अवैध बिक्री की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। बैठक में होलिका दहन के दिन विशेष सतर्कता बरतने और शांति बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली के दिन अनावश्यक रूप से घूमने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बेतिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को मैनाटाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने की। उन्होंने उपस्थित समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से होली भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और अवैध शराब के धंधेबाजों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने जनता से अपील की कि शराब सेवन या अवैध बिक्री की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। बैठक में होलिका दहन के दिन विशेष सतर्कता बरतने और शांति बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली के दिन अनावश्यक रूप से घूमने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


