गया जिले के कोंच थाने में रविवार को आगामी गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘शांति समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने की, जिसमें अंचलाधिकारी मुकेश कुमार भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी सुदेह कुमार और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सरस्वती पूजा के लिए पूजा समितियों को प्रशासन से अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। बिना पूर्व अनुमति के डीजे बजाने या सार्वजनिक पंडाल बनाने पर सख्त मनाही है। विसर्जन जुलूस या पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित विसर्जन जुलूस या पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही, अश्लील या किसी भी प्रकार के भड़काऊ संगीत पर भी रोक रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में स्थानीय मुखिया दिलीप कुमार, उमेश सिंह, दिलीप कुमार, सरपंच राजू सिंह, मुना कुमार, अजय कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, संजय सिंह, थाना कर्मी नीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कली कुमार, उदय कुमार और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे। सभी ने प्रशासन का सहयोग करने और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया। गया जिले के कोंच थाने में रविवार को आगामी गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘शांति समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने की, जिसमें अंचलाधिकारी मुकेश कुमार भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी सुदेह कुमार और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सरस्वती पूजा के लिए पूजा समितियों को प्रशासन से अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। बिना पूर्व अनुमति के डीजे बजाने या सार्वजनिक पंडाल बनाने पर सख्त मनाही है। विसर्जन जुलूस या पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित विसर्जन जुलूस या पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही, अश्लील या किसी भी प्रकार के भड़काऊ संगीत पर भी रोक रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में स्थानीय मुखिया दिलीप कुमार, उमेश सिंह, दिलीप कुमार, सरपंच राजू सिंह, मुना कुमार, अजय कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, संजय सिंह, थाना कर्मी नीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कली कुमार, उदय कुमार और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे। सभी ने प्रशासन का सहयोग करने और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया।


