दरभंगा में आने वाले होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिले भर के विभिन्न थाना परिसरों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। केवटी थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सीओ भास्कर कुमार मंडल और थानाध्यक्ष सदन राम ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय गणमान्य लोगों और आम नागरिकों के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे व तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के हुड़दंग, जबरदस्ती रंग लगाने या महिलाओं से दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई होगी। अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की गई। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती और प्रमुख चौक-चौराहों पर गश्ती बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया गया। जिले के अन्य थानों में भी बैठक एसएसपी के निर्देश पर बिरौल, वाजितपुर, यूनिवर्सिटी थाना, कमतौल, सकतपुर, नगर थाना, बहेड़ा, पतोर और बहेड़ी थाना परिसर में भी शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बहेड़ी थाना परिसर में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि रंगों का त्योहार भाईचारे और शालीनता के साथ मनाया जाए। तेज आवाज में साउंड, डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अवैध शराब कारोबारियों और शराब सेवन करने वालों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र राम, मुख्य पार्षद मनोज लाल देव, जदयू नेता गंगाप्रसाद सिंह, भाजपा के प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सक्रियता और जनसहभागिता से इस बार भी होली शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न होने की उम्मीद जताई जा रही है। दरभंगा में आने वाले होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिले भर के विभिन्न थाना परिसरों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। केवटी थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सीओ भास्कर कुमार मंडल और थानाध्यक्ष सदन राम ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय गणमान्य लोगों और आम नागरिकों के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे व तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के हुड़दंग, जबरदस्ती रंग लगाने या महिलाओं से दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई होगी। अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की गई। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती और प्रमुख चौक-चौराहों पर गश्ती बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया गया। जिले के अन्य थानों में भी बैठक एसएसपी के निर्देश पर बिरौल, वाजितपुर, यूनिवर्सिटी थाना, कमतौल, सकतपुर, नगर थाना, बहेड़ा, पतोर और बहेड़ी थाना परिसर में भी शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बहेड़ी थाना परिसर में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि रंगों का त्योहार भाईचारे और शालीनता के साथ मनाया जाए। तेज आवाज में साउंड, डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अवैध शराब कारोबारियों और शराब सेवन करने वालों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र राम, मुख्य पार्षद मनोज लाल देव, जदयू नेता गंगाप्रसाद सिंह, भाजपा के प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सक्रियता और जनसहभागिता से इस बार भी होली शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न होने की उम्मीद जताई जा रही है।


