PBKS vs GT: श्रेयस ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, GT के लिए डेब्यू करेंगे जयपुर के अशोक शर्मा

PBKS vs GT: श्रेयस ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, GT के लिए डेब्यू करेंगे जयपुर के अशोक शर्मा

IPL 2025 की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स अपने अभियान का आगाज कर रही है, जहां उनका मुकाबला गुजरात टाइटंस से हो रहा है। 

IPL 2026, PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जा रहा है, जहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों का प्रदर्शन पिछले सीजन शानदार रहा था। पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था, तो गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ्स में मुंबई इंडियंस से हारकर बाहर हो गई थी।

टॉस जीतने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमारा पिछला सीजन जबरदस्त रहा था। हमें वर्तमान पर ध्यान देना होगा। हमें अतीत के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। कूपर कोनोली टीम में आए हैं। मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट और मार्को यानसेन भी टीम में हैं।”

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “यह विकेट काफी अच्छा लग रहा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बल्लेबाजी के लिए यह एक अच्छा विकेट लग रहा है। पिछले साल, हमारा सीजन काफी अच्छा रहा था। दो नए खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। इनके अलावा, हमारी टीम में जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान और कगिसो रबाडा हैं।”

PBKS vs GT के हेड टू हेड आंकड़े

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने 3-3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स साल 2014, 2017 और 2025 के फाइनल तक पहुंची, लेकिन हर बार ट्रॉफी उठाने का मौका चूक गई।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार व्यासक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज।

GT के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथर और कुमार कुशाग्र।
PBKS के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद और सूर्यांश शेडगे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *