भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की स्टेज पर भोजपुरी सिंगर-एक्टर द्वारा कमर छूने का मामला फिर तूल पकड़ गया है। अंजलि ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत भेजी है। ई-मेल के जरिये इस मामले से जुड़े सबूत भी आयोग को भेजे हैं। अंजलि राघव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक कार्यक्रम के दौरान उनकी अनुमति के बिना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसके बाद उन्हें मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि मामले को पहले आपसी समझौते से सुलझा लिया गया था, लेकिन बाद में फिर से उनके खिलाफ फर्जी और आपत्तिजनक पोस्ट फैलाए गए। जिससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा है कि हमारे पास शिकायत आई है। 4 महीने पहले की घटना है। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे लगा मेरे कपड़े पर टैग लगा है, जिसे वे हटाने की कोशिश कर रहे हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि ऐसी घटना पर एक्ट्रेस को चांटा मारना चाहिए था। इस मामले में दोनों कलाकारों को बुलाया जाएगा। इस घटना से उन्हें मिलने वाले रोल मिला या नहीं मिला, यह अलग विषय है। 2 अप्रैल को फरीदाबाद सुनवाई के लिए बुलाया गया है। सुनवाई के दौरान बात की जाएगी। पीआर टीम ने लगातार धमकियां दी पवन सिंह की पीआर टीम ने मुझे लगातार धमकियां दीं। कहा गया कि मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे औरबदनाम किया जाएगा। मेरे खिलाफ कई फर्जी और आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। कुछ क्षेत्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मेरे बारे में झूठी कहानियां और अफवाहें भी फैलाई गईं। मानसिक तनाव और सामाजिक बहिष्कार का दावा इन घटनाओं के कारण मुझे मानसिक पीड़ा और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। इसका असर मेरे काम पर भी पड़ा। मैं दिल्ली रामलीला में पिछले लंबे समय से माता सीता का किरदार निभाती आ रही थी। मुझसे वो किरदार छीन लिया गया। जो मेरी दिवंगत माता की अंतिम इच्छा से जुड़ा था। कुछ लोगों ने मेरा और परिवार का बहिष्कार किया, जिससे अवसाद की स्थिति में पहुंच गईं। साइबर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की शिकायत में आगे लिखा- मैंने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट्स और मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ साइबर पुलिस दिल्ली में शिकायत दी, लेकिन अभी तक आपत्तिजनक सामग्री हटाई नहीं गई है। आयोग आपत्तिजनक पोस्ट और झूठे इंटरव्यू तुरंत हटवाए। साथ ही संबंधित लोगों से सार्वजनिक माफी दिलवाई जाए। अब पढ़िए…कमर छूने से ट्रोलिंग तक की पूरी कहानी ————— ये खबर भी पढ़ें पवन सिंह पर भड़कीं अक्षरा, कहा-10 जगह मुंह मारता है:क्या जिंदगी भर मेरे साथ चिपका रहेगा; खेसारी ने काजल के साथ गलत किया
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार हमला किया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती। पूरी खबर पढ़ें भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की स्टेज पर भोजपुरी सिंगर-एक्टर द्वारा कमर छूने का मामला फिर तूल पकड़ गया है। अंजलि ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत भेजी है। ई-मेल के जरिये इस मामले से जुड़े सबूत भी आयोग को भेजे हैं। अंजलि राघव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक कार्यक्रम के दौरान उनकी अनुमति के बिना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसके बाद उन्हें मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि मामले को पहले आपसी समझौते से सुलझा लिया गया था, लेकिन बाद में फिर से उनके खिलाफ फर्जी और आपत्तिजनक पोस्ट फैलाए गए। जिससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा है कि हमारे पास शिकायत आई है। 4 महीने पहले की घटना है। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे लगा मेरे कपड़े पर टैग लगा है, जिसे वे हटाने की कोशिश कर रहे हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि ऐसी घटना पर एक्ट्रेस को चांटा मारना चाहिए था। इस मामले में दोनों कलाकारों को बुलाया जाएगा। इस घटना से उन्हें मिलने वाले रोल मिला या नहीं मिला, यह अलग विषय है। 2 अप्रैल को फरीदाबाद सुनवाई के लिए बुलाया गया है। सुनवाई के दौरान बात की जाएगी। पीआर टीम ने लगातार धमकियां दी पवन सिंह की पीआर टीम ने मुझे लगातार धमकियां दीं। कहा गया कि मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे औरबदनाम किया जाएगा। मेरे खिलाफ कई फर्जी और आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। कुछ क्षेत्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मेरे बारे में झूठी कहानियां और अफवाहें भी फैलाई गईं। मानसिक तनाव और सामाजिक बहिष्कार का दावा इन घटनाओं के कारण मुझे मानसिक पीड़ा और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। इसका असर मेरे काम पर भी पड़ा। मैं दिल्ली रामलीला में पिछले लंबे समय से माता सीता का किरदार निभाती आ रही थी। मुझसे वो किरदार छीन लिया गया। जो मेरी दिवंगत माता की अंतिम इच्छा से जुड़ा था। कुछ लोगों ने मेरा और परिवार का बहिष्कार किया, जिससे अवसाद की स्थिति में पहुंच गईं। साइबर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की शिकायत में आगे लिखा- मैंने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट्स और मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ साइबर पुलिस दिल्ली में शिकायत दी, लेकिन अभी तक आपत्तिजनक सामग्री हटाई नहीं गई है। आयोग आपत्तिजनक पोस्ट और झूठे इंटरव्यू तुरंत हटवाए। साथ ही संबंधित लोगों से सार्वजनिक माफी दिलवाई जाए। अब पढ़िए…कमर छूने से ट्रोलिंग तक की पूरी कहानी ————— ये खबर भी पढ़ें पवन सिंह पर भड़कीं अक्षरा, कहा-10 जगह मुंह मारता है:क्या जिंदगी भर मेरे साथ चिपका रहेगा; खेसारी ने काजल के साथ गलत किया
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार हमला किया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती। पूरी खबर पढ़ें


